राजन पाण्डेय/न्यूज11 भारत
चैनपुर/डेस्क: चैनपुर अनुमंडल मुख्यालय संत जॉन चर्च चैनपुर में ख्रीस्त राजा पर्व धूमधाम से मनाया गया. मिस्सा बलिदान के बाद बरवे मैदान से चैनपुर मेन रोड होते हुए पेरिस परिसर तक ख्रीस्त राजा शोभा यात्रा धूमधाम से निकाला गया. पूरा चैनपुर अनुमंडल ख्रीस्त राजा की जय नारों से गूंज उठा. बड़ी संख्या में ख्रीस्त विश्वासियों ने गाजे बाजे, नाचते गाते प्रार्थना करते नारा लगाते, थिरकते हुए शोभा यात्रा में सहभाग हुए. शोभा यात्रा में ख्रीस्त राजा के जीवन से संबंधित रंग बिरंगे ताजिया, झांकी एवं दृश्य आकर्षक के केंद्र रहे. डीन श्रद्धेय फादर जिब्रेयनस किंडो ने कहा कि ख्रीस्त राजा स्वर्ग और पृथ्वी के राजा हैं.
फादर राजेंद्र तिर्की ने अपने प्रवचन में कहा कि येशु राजा प्रेम, शांति, न्याय, सेवा, दया, कृपा और क्षमा के राजा हैं. फादर अगस्तुस एक्का ने कहा कि येशु ख्रीस्त राजा राजाओं के राजा हैं. येशु राजा हमारे मुक्तिदाता हैं. वे हमारे दिल में निवास करते हैं. इस राजा का राज्य अनंत है . इसके पूर्व प्रेम नगर के माता पिता एवं भाई बहनों ने नृत्य प्रस्तुति दी. कैथोलिक समिति द्वारा ताजिया, झांकी एवं दृश्य प्रस्तुत करने वाले गांवों एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से फादर पवन लकड़ा, फादर मेरियनस, फादर हेनरी, फादर सिरिल, सिस्टर ललिता, सिस्टर हेलन, सिस्टर नित्य, सिस्टर दिव्य, विनय, सुदीप, रोनाल्ड, ज़खरियस, जिला परिषद मेरी लकड़ा और बड़ी संख्या में ख्रीस्त विश्वासी उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: IASAOWA President डॉ रत्ना अमृत पहुंचीं कोईलवर दौरे पर, मरीजों-जरूरतमंदों में बांटे गर्म कपड़े