न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड के पंचायत करकट्टा अंतर्गत सुदूरवर्ती जंगल से घिरे हुए पहाड़ी में बसे आदिवासी गांव में सेविका एवं सहायिका के लिए तीन-तीन आवेदन आए नौडीहा बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सीडीपीओ परितोष प्रियदर्शी के द्वारा सभी आवेदकों को मैट्रिक, इंटर और ग्रेजुएशन में नंबर अंक जांच कर अधिक अंक लाकर पूजा कुमारी पति अखिलेश कुमार सिंह को सेविका, एवं मैट्रिक, इंटर के अंक में कविता कुमारी पति रूपेश सिंह को सहायिका, सर्वसम्मति से शांतिपूर्ण तरीके से सेविका एवं सहायिका का चुना गया. मौके पर बाल विकास सुपरवाजर, रिंकी कुमारी, पंचायत सचिव विनोद रवि,मुखिया मंजू देवी, पंचायत समिति बसंती देवी वार्ड सदस्य गोपाल सिंह, काफी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: फाइलेरिया नियंत्रण इकाई, देवघर के क्षेत्रीय कार्यकर्ता डेगन यादव का सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह