बगोदर में डीपीएल-9 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, राजधनवार की धरमपुर टीम बनी चैंपियन

बगोदर में डीपीएल-9 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, राजधनवार की धरमपुर टीम बनी चैंपियन

चार जिलों की 48 टीमों ने लिया भाग, विजेता को ₹80 हजार व उपविजेता को ₹40 हजार नगद पुरस्कार

बगोदर में डीपीएल-9 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन राजधनवार की धरमपुर टीम बनी चैंपियन

न्यूज11  भारत

बगोदर/डेस्क:  बगोदर प्रखंड के डोरियो मैदान में आजाद हिंद युवा क्लब, डोरियो द्वारा आयोजित आठ दिवसीय डीपीएल-9 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन रविवार को फाइनल मुकाबले और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो और कोडरमा जिले की कुल 48 टीमों ने भाग लिया.


फाइनल मुकाबला राजधनवार के धरमपुर टीम एवं बिष्णुगढ़ के कोनार डैम (चिदरी) टीम के बीच खेला गया, जिसमें धरमपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया. वहीं चिदरी टीम उपविजेता रही.
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह के हाथों विजेता धरमपुर टीम को ₹80 हजार नगद एवं चैंपियन ट्रॉफी, जबकि तिरला पंचायत की मुखिया सरिता साव के हाथों उपविजेता टीम को ₹40 हजार नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई. पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान खिलाड़ियों एवं अतिथियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई.

इस अवसर पर पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने आजाद हिंद युवा क्लब डोरियो की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं और इससे खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है. वहीं मुखिया सरिता साव ने शांतिपूर्ण एवं नियमबद्ध तरीके से आठ दिनों तक टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की प्रशंसा की.

टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों के खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया. साथ ही बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर, मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज सहित विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सदस्यों को भी सम्मानित किया गया.

प्रखंड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट भी हुआ आयोजित

इसी परिसर में रविवार को प्रखंड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भी आयोजन किया गया, जिसमें बगोदर, सरिया, डुमरी एवं बिष्णुगढ़ प्रखंड की टीमों ने भाग लिया. फाइनल मुकाबले में सरिया टीम विजेता जबकि बगोदर टीम उपविजेता बनी. विजेता टीम को ₹30 हजार नगद एवं उपविजेता टीम को ₹15 हजार नगद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया.

प्रखंड स्तरीय टूर्नामेंट में संदीप कुमार (मैन ऑफ द मैच), शशि कुमार (मैन ऑफ द सीरीज), किशोर कुमार (बेस्ट बॉलर) और विनय कुमार (बेस्ट फील्डर) घोषित किए गए.
कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य संजीदा बेगम, पूर्व प्रमुख मुस्ताक अंसारी, पूर्व मुखिया अनवर अंसारी, अख्तर अंसारी, भाकपा (माले) नेता फारुख अंसारी, शिक्षक जगदीश प्रसाद, यदुनंदन प्रसाद, इमामुल अंसारी, मेहरू अंसारी, आजाद हिंद

युवा क्लब डोरियो के अध्यक्ष शाहिद जमाल, सचिव विनय पटेल, कोषाध्यक्ष शाहनवाज आलम समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी दर्शक एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें:  बुढ़मू की ज्योति: नन्ही उम्र में अनाथ हुई, मां की गोद में पली-बढ़ी, आज CDPO बनीं!*

संबंधित सामग्री

नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय कुमार सिंह को नहीं मिली राहत, ACB कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका  

झारखंड

नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय कुमार सिंह को नहीं मिली राहत, ACB कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका  

निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़े मामले में ACB ने अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में की छापेमारी 

झारखंड

निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़े मामले में ACB ने अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में की छापेमारी 

पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में भाकपा माओवादी संगठन के तीन उग्रवादी दोषी करार 

झारखंड

पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में भाकपा माओवादी संगठन के तीन उग्रवादी दोषी करार 

देवघर में किया गया जनता दरबार का आयोजन, ऑन द स्पॉट किया गया कई समस्याओं का समाधान

झारखंड

देवघर में किया गया जनता दरबार का आयोजन, ऑन द स्पॉट किया गया कई समस्याओं का समाधान

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दी

झारखंड

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दी 'झारखण्ड कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक, 2025' को दी स्वीकृति