न्यूज11 भारत
लातेहार/डेस्कः- परिवहन विभाग, झारखंड सरकार के आदेशानुसार पूरे झारखंड में साप्ताहिक जागरूकता का र्यक्रम के तहत सड़क पर वाहन चालकों को वाहन को सड़क पर निर्धारित गति सीमा पर ही चलाएँ NH22 के मक़ईयटांड पुलिस पिकेट बालूमाथ के पास जिला परिवहन पदाधिकारी लातेहार उमेश मंडल के नेतृत्व में दो पहिया, तीन पहिया और भारी वाहन चालकों के वाहन पर स्पीड लिमिट के पैम्पलेट लगाते हुए सड़क सुरक्षा के बारे में बताया गया. वाहन चालकों को "तेज रफ्तार से अपने वाहन का परिचालन न करने एवं सभी यातायात नियमों का पालन करने को लेकर पंपलेट वितरण और स्पीड लिमिट का स्टीकर लगाकर जागरूक किया गया. चालकों केड्राइविंग लाइसेंस की जांच करते हुए सभी चालकों अनुरोध किया गया कि किसी भी परिस्थिति में वहां तेज गति से परिचालित ना करें. मौके पर मोटरयान निरीक्षक सुनील कुमार, जिला सड़क सुरक्षा सेल के सभी सदस्य एवं पुलिस बल मौजूद थे .
ये भी पढ़ेंः- Khesari Lal Networth: ये है खेसारी लाल यादव की हर महीने की इनकम, मुंबई में है आलीशान बंगला, 3 करोड़ की गाड़ी..