न्यूज11 भारत
रामगढ़/डेस्क: भीषण गर्मी एवं लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आम नागरिकों के लिए आवश्यक सावधानियां एवं दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.. प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे गर्मी के इस मौसम में अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें तथा लू से बचाव के लिए निर्धारित उपायों का पालन करें..
जिला प्रशासन ने बताया क्या करें
- पर्याप्त मात्रा में पानी एवं तरल पदार्थ (जैसे नींबू पानी, छाछ, फल का रस आदि) का सेवन करें..
- शरीर को ढक कर रखें एवं हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें.
- तेज धूप में बाहर निकलते समय छाता, टोपी या गमछे का उपयोग करें.
- घरों में खिड़की-दरवाजों पर पर्दे लगाकर धूप को अंदर आने से रोकें.
- बाहर निकलते समय जूते-चप्पल अवश्य पहनें.
जिला प्रशासन ने बताया क्या न करें
- बिना सिर ढके तेज धूप में बाहर न निकलें.
- अत्यधिक गर्मी के समय भारी कार्य या व्यायाम से बचें.
- दिन के समय अत्यधिक गर्म वातावरण में खाना बनाने से बचें.
- धूप में नंगे पैर न चलें.
- बच्चों एवं पालतू जानवरों को बंद गाड़ियों में अकेला न छोड़ें.
- शराब, चाय, कॉफी एवं अधिक मीठे/गैस वाले पेय पदार्थों का सेवन न करें.
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति में लू के लक्षण (चक्कर आना, तेज बुखार, कमजोरी आदि) दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें. आपात स्थिति में 108 एंबुलेंस सेवा एवं 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन का उपयोग करें.
यह भी पढ़ें: पलामू में कल होने वाली नीट यूजी 2026 परीक्षा को लेकर निषेधाज्ञा लागू, मेदिनीनगर के चार केन्द्रों पर आयोजित होगी परीक्षा