उपायुक्त ने न्यायालय से जुड़े मामलों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उपायुक्त ने न्यायालय से जुड़े मामलों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

न्यायालय में लंबित मामलों के निष्पादन में लाएं तेजी - उपायुक्त

उपायुक्त ने न्यायालय से जुड़े मामलों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

शुभेंदु गुप्ता/न्यूज 11 भारत

देवघर/डेस्क: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में विधि शाखा से संबंधित विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया. इस दौरान उपायुक्त ने उच्च एवं उच्चतम न्यायालय से सम्बंधित वादों में प्रति शपथ पत्र दायर किये जाने की विभागवार समीक्षा के अलावा विभागवार लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया.

इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि जितने भी मामलों में कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल किया जाना है, वैसे सभी लंबित मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को ससमय प्रति शपथ पत्र दायर करने का निर्देश दिया. आगे बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट की जानकारी प्राप्त की और वादों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. साथ ही उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि न्यायालयों में लंबित वादों के त्वरित निष्पादन के लिए समुचित तथ्यों के साथ प्रभावी प्रतिवेदन न्यायालयों में यथासमय समर्पित किया जाना अनिवार्य है. इसके अलावा उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक वाद की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और आवश्यकतानुसार विधिक परामर्श प्राप्त कर तदनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. साथ ही उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विधिक प्रक्रियाओं में शिथिलता न हो और सभी संबंधित अधिकारी अपने स्तर से उत्तरदायित्व का समुचित निर्वहन करते हुए न्यायालयीन वादों के निष्पादन गंभीरता से करें.

मौके पर उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त श्री पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता श्री हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर श्री रवि कुमार, विधि शाखा प्रभारी श्री शैलश कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री अमर कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार भारती, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला खनन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी,  संबंधित कार्यपालक अभियंता, सभी अंचलों के अंचलाधिकारी, डीएमफटी की टीम, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: उपायुक्त तथा वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया बरमसिया पुल के मरम्मती कार्य का निरीक्षण

संबंधित सामग्री

आंगनबाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, चयन प्रक्रिया रद्द नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी

झारखंड

आंगनबाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, चयन प्रक्रिया रद्द नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी

गोविन्दपुर एफ पंचायत भवन में आमसभा कर निर्णय, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

विश्वस्तरीय बनेगा भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परियोजना प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

बिहार

विश्वस्तरीय बनेगा भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परियोजना प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

लोहरदगा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 1203 केसों का निष्पादन,  2,10,58,596 रुपए की हुई राजस्व प्राप्ति

झारखंड

लोहरदगा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 1203 केसों का निष्पादन, 2,10,58,596 रुपए की हुई राजस्व प्राप्ति

52,61,500 रुपए में हुई सिमडेगा के ऐतिहासिक गांधी मेले की बंदोबस्ती

झारखंड

52,61,500 रुपए में हुई सिमडेगा के ऐतिहासिक गांधी मेले की बंदोबस्ती

मोहम्मद शकीर नामक संवेदक ने लगायी सबसे बड़ी बोली

गन्ना यंत्रीकरण योजना: 26 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

बिहार

गन्ना यंत्रीकरण योजना: 26 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन