डीसी ने पूछा- तुम्हारी कॉपी क्यों फटी है ? बच्चे ने मासूमियत से बोला, 'सर मेरी क...

डीसी ने पूछा- तुम्हारी कॉपी क्यों फटी है ? बच्चे ने मासूमियत से बोला, 'सर मेरी कॉपी को चूहे ने खा लिया'

डीसी ने पूछा- तुम्हारी कॉपी क्यों फटी है  बच्चे ने मासूमियत से बोला सर मेरी कॉपी को चूहे ने खा लिया

न्यूज़11 भारत
बोकारो/डेस्क:
बोकारो जिले के बेरमो प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय में उस समय भावुक क्षण देखने को मिला, जब उपायुक्त अजय नाथ झा मतदान केंद्रों के निरीक्षण के क्रम में अचानक विद्यालय पहुंचे. निरीक्षण के दौरान उनकी नजर एक नन्हें छात्र, सूरज की कॉपी पर पड़ी, जिसके कई पन्ने फटे हुए थे. उपायुक्त ने स्नेहपूर्वक पूछा, तुम्हारी कॉपी क्यों फटी है. सवाल सुनकर सूरज कुछ क्षण चुप रहा, फिर मासूमियत से बोला सर, मेरी कॉपी को चूहे ने खा लिया है. 

इस सहज उत्तर ने वहां मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया. डीसी ने इसके बाद तुरंत सभी बच्चों के लिए नई कॉपियों और स्कूल बैग की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया, ताकि उनकी पढ़ाई में कोई बाधा न आए. हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि यह घटना उनके मन को व्यथित कर गई. उन्होंने कहा, उस पल मुझे एहसास हुआ कि हमें अभी लंबा रास्ता तय करना है, ताकि हर बच्चे को बेहतर शैक्षणिक सुविधा मिल सके.

संबंधित सामग्री

T20 World Cup 2026 Final: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज करेगी टीम

खेल

T20 World Cup 2026 Final: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज करेगी टीम

गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

झारखंड

गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

News11.News11 India.News11 India News, Jharkhand, Jharkhand News,

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से निकाला

बिहार

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से निकाला

एसएसपी के निर्देश पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज, डीएमसीएच में कराया गया मेडिकल

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

झारखंड

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल

झारखंड

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल