चंदवा के विकास को लेकर उप प्रमुख ने उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र, कई महत्वपूर्ण य...

चंदवा के विकास को लेकर उप प्रमुख ने उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र, कई महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की मांग

चंदवा के विकास को लेकर उप प्रमुख ने उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र कई महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की मांग

राहुल कुमार/न्यूज11भारत

चंदवा/डेस्क: चंदवा प्रखंड के उप प्रमुख अश्विनी कुमार मिश्रा ने लातेहार उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपकर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में लंबित एवं आवश्यक विकास योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की मांग की है. पत्र में ग्रामीणों की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को स्वीकृति देने का अनुरोध किया गया है.

उप प्रमुख ने अपने पत्र में कहा है कि चंदवा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाना आवश्यक है.

मांग पत्र में प्रमुख रूप से चंदवा मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने, चंदवा खेल मैदान का सौंदर्यीकरण एवं स्टेडियम निर्माण के साथ लाइट अधिष्ठापन, देवनद नदी पर चेक डैम निर्माण, अलौदिया गांव स्थित जर्जर चेक डैम की सफाई एवं सौंदर्यीकरण तथा विभिन्न पंचायतों में सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं.

इसके अलावा अलौदिया पंचायत के खुखरा उपरटोली से चेतर पंचायत तक लगभग पांच किलोमीटर सड़क निर्माण तथा सेरक पंचायत के तरसुली गांव से कीता गांव तक सड़क निर्माण की मांग भी की गई है.

उप प्रमुख अश्विनी कुमार मिश्रा ने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि इन जनहितकारी योजनाओं को स्वीकृति प्रदान कर संबंधित विभागों को शीघ्र क्रियान्वयन का निर्देश दिया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें.

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से चंदवा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी और आम जनता को सीधा लाभ पहुंचेगा.

यह भी पढ़ें: गावां वन क्षेत्र के देवरी अंतर्गत ग्राम गरहाटांड़ में ग्रामीणों व वन विभाग के पदाधिकारियों ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली

संबंधित सामग्री

हॉर्मुज स्ट्रेट खुलने की खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों ने लगाया गोता! शेयर बाजार में भी आई हरियाली

देश-विदेश

हॉर्मुज स्ट्रेट खुलने की खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों ने लगाया गोता! शेयर बाजार में भी आई हरियाली

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

झारखंड

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

झारखंड

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, 9 चरणों में कराया जाएगा मतदान

बिहार

बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, 9 चरणों में कराया जाएगा मतदान

बिहार में अक्टूबर-नवंबर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराया जाएगा। मौजूदा मुखिया और सरपंच जैसे जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल दिसंबर 2026 तक है। इसके पहले चुनाव संपन्न कर लिया जाएगा।

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर