न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: दिल्ली की रैली में शामिल होने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत अन्य नेता रांची लौटे. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बयान दिया कि दिल्ली की रैली ने एक बड़ा संदेश दिया है वोट बचाने की लड़ाई हम लड़ रहे हैं, केंद्र सरकार के इशारे पर ज्ञानेश कुमार बीजेपी के एजेंट बन बैठे हैं. राहुल गांधी द्वारा साफ संदेश है. हम वोट चोर को नहीं छोड़ेंगे. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बया दिया कि राहुल गांधी जो कहते हैं वह होता है. इस रैली से पूरी बीजेपी डरी हुई है. पीएम समेत वोट चोरी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे.
यह भी पढ़ें: वोट बचाओ देश बचाओ रैली में भाग लेकर लौटे सांसद विजय हांसदा, मजबूती से लड़ाई लड़ने का किया दावा*