राजेश कुमार/न्यूज 11भारत
बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क: शिवशक्ति मैरेज हॉल कथारा में बोकारो जिला डेकोरेटर एसोसिएशन कथारा जोन 10 का कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बोकारो थर्मल , कथारा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में डेकोरेटर व्यवसाय से जुड़े लोग शामिल हुए. समारोह का मुख्य उद्देश्य आपसी मतभेद को भूला कर एसोसिएशन की और मजबूत करना करने कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाना है. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक एकता ही किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होती है. जब तक हम सब एकजुट रहेंगे, तब तक न केवल हमारा संगठन मजबूत रहेगा, बल्कि समाज में भी हमारी पहचान और सम्मान बना रहेगा. वक्ताओं ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि आपसी मतभेदों को भुलाकर सभी को एक मंच पर आकर नए सिरे से संघ को और मजबूत करने की दिशा में काम करना चाहिए. कहा कि यह मिलन समारोह केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि आपसी सहयोग, समन्वय और एक-दूसरे की समस्याओं को समझने व समाधान करने की दिशा में पहल करने का भी एक सशक्त मंच है.
वक्ताओं ने युवाओं को शिक्षा के प्रति गंभीर रहने और सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की भी अपील की गयी.
एसोसिएशन कथारा जोन 10 के अध्यक्ष राजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि डेकोरेटर एसोसिएशन हमेशा एकता पर बल देता रहेगा. उन्होंने कहा कि संगठन न केवल अपने सदस्यों के हितों के लिए कार्य करेगा, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाएगा. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि डेकोरेटर भाइयों की समस्याओं के समाधान के लिए एसोसिएशन हर संभव प्रयास करेगा. यहां रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. इस मौके पर एसोसिएशन के राज कमेटी के पदाधिकारी, मनोज कुमार तारकेश्वर नाथ ओझा लखेश्वर प्रसाद महतो राजेश भारती बोकारो जिला डेकोरेटर एसोसिएशन जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार महासचिव अनूप कुमार सिंह कोषाध्यक्ष समरेश कुमार प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी मदन कुमार संगठन मंत्री बैजू कुमार सचिन प्रेम रवानी भोला महतो कथारा जोन 10 संरक्षक लक्ष्मण गुप्ता रामचंद्र कुमार संयोजक इंद्रजीत सिंह सचिन देव राज दौलत उपाध्यक्ष नुनुचंद महतो कोषाध्यक्ष गणेश सरवन कुमार कुटि आना सदस्य तथा समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: शाहिद अभिषेक कुमार साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, बंधु तिर्की रहे उपस्थित