देवघर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ तीसरे दिन भी छापेमारी अभियान

देवघर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ तीसरे दिन भी छापेमारी अभियान

देवघर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ तीसरे दिन भी छापेमारी अभियान

शुभेंदु गुप्ता/न्यूज 11 भारत

देवघर/डेस्क:  नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम देवघर द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आज तीसरे दिन भी शहर के विभिन्न इलाकों में जांच अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान अधिकांश बड़ी प्रतिष्ठानों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं पाया गया, जो जागरूकता का सकारात्मक संकेत है. हालांकि, कुछ छोटी दुकानों द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करते हुए पकड़े जाने पर उनसे जुर्माना वसूल किया गया और उन्हें सख्त चेतावनी देकर छोड़ा गया.

आज के अभियान में कुल लगभग 4.30 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त किया गया, जिसे विधिवत निस्तारण (डिस्पोजल) के लिए भेजा जाएगा.

इस जांच अभियान में नगर प्रबंधक सतीश कुमार , सुनील कुमार मेहता, दीपक कुमार महतो, प्रेम राज (सफाई सह फूड निरीक्षक), एसबीएम सहायक कर्मी मनोज कुमार गुप्ता ,चंद्र किशोर झा ,मुकेश यादव सहित नगर निगम के अन्य कर्मी उपस्थित थे.

नगर निगम ने आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करें और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें. भविष्य में भी ऐसे जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे.

यह भी पढ़ें: पहले प्रयास में ऑल इंडिया बार एग्जाम 2025 क्वालीफाई कर बॉबी अड्डी ने बढ़ाया राजगंज का मान

संबंधित सामग्री

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

झारखंड

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

झारखंड

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

झारखंड

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

झारखंड

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच

झारखंड

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच