प्लास्टिक ओढ़कर सोता था दंपत्ति, कड़ाके की ठंड से दोनों की हो गई मौत

प्लास्टिक ओढ़कर सोता था दंपत्ति, कड़ाके की ठंड से दोनों की हो गई मौत

प्लास्टिक ओढ़कर सोता था दंपत्ति कड़ाके की ठंड से दोनों की हो गई मौत

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 
चाईबासा/डेस्कः- 
पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में एक खानाबदोश दंपत्ति की मौत हो गई. यह दंपत्ति ठंड में प्लास्टिक ओढ़कर सोता था. अनुमान लगाया जा रहा है कि ठंड के चलते दोनों की बारी-बारी से मौत हुई. पहले बीमार पड़ने के बाद पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ा. उसके दूसरे ही दिन पति की भी मौत प्लास्टिक के नीचे ठंड भरी रात में सोते हुए हो गयी है. 

वार्ड पार्षद ने कराया अंतिम संस्कार
दोनों का अंतिम संस्कार स्थानीय वार्ड पार्षद सोमनाथ रजक के द्वारा कराया गया है. पार्षद रजक ने बताया कि दोनों खानाबदोश की जिंदगी जी रहे थे और चक्रधरपुर इलाके में भिक्षाटन कर गुजारा कर रहे थे. चक्रधरपुर के पांच मोड में प्लास्टिक टांग कर रहते थे. रात में बढ़ती ठंड में भी इन्हें राहत नहीं मिली. दोनों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है.

पार्षद ने ही पत्नी को कराया था भर्ती
वार्ड पार्षद सोमनाथ रजक ने बताया कि बीते दिनों सूचना मिली की खानाबदोश दंपति में से पत्नी की हालत गंभीर है. ठंड की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ी हुई है. उन्होंने मानवता दिखाते हुए महिला को चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया था. इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी. महिला का अंतिम संस्कार करवाया था. दूसरे ही दिन यह खबर पता चली कि उसके पति की भी मौत हो गई है. सोमनाथ रजक ने पति का भी अंतिम संस्कार का बीड़ा उठाया. आरपीएफ व जीआरपी की मौजूदगी में एक के बाद दूसरे का अंतिम संस्कार करा दिया है. मौके पर कांग्रेस नेता शेखावत हुसैन, रकीब खान, सन्नी खान, सानपति और सान बाबु मौजूद थे.

अलाव जलाने की मांग
सोमनाथ रजक का कहना है की बढती ठंड में गरीबों को राहत कैसे मिले इस पर सरकार को विशेष रूप से अब ध्यान देने की जरूरत है. क्योंकि अब तेजी से मौसम का पारा लुढ़क रहा है. चक्रधरपुर में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में गरीब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं. अलाव की भी व्यवस्था प्रशासन के द्वारा कहीं भी नहीं की जा रही है. उन्होंने प्रशासन से इस गंभीर समस्या पर विशेष रूप से ध्यान देने की मांग की है.

ये भी पढ़ेंः- धर्मेंद्र के याद में रखा गया प्रार्थना सभा, आखिरी सलाम देने हेमा मालिनी के जुहू स्थित घर  पहुंचे जाने-माने हस्ती
 
संबंधित सामग्री

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

झारखंड

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

अंगरक्षकों की प्रतिनियुक्ति सुरक्षा के उद्देश्य से की जाती है, न कि अन्य कार्य के लिए

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

झारखंड

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

12 लाख 59 हजार 373 का डिजिटाइजेशन

सिक्किम में मीथेन ब्लास्ट के बाद निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 27 मजदूर,7 मजदूरों की मौत, 20 को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

देश-विदेश

सिक्किम में मीथेन ब्लास्ट के बाद निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 27 मजदूर,7 मजदूरों की मौत, 20 को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

पहले 17 मजदूरों के फंसने की खबर आई थी, जांच में 27 के फंसे होने की बात सामने आई

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, हिंसा करने वालों पर FIR दर्ज

देश-विदेश

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, हिंसा करने वालों पर FIR दर्ज

पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले और सरकारी संपत्ति को नुकसान का केस दर्ज

साकची जेल चौक के पास सड़क हादसा: स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत, बाइक से गिरने पर सिर में लगी थी गंभीर चोट

झारखंड

साकची जेल चौक के पास सड़क हादसा: स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत, बाइक से गिरने पर सिर में लगी थी गंभीर चोट

अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई