कांग्रेस की बैठक संपन्न, PESA नियमावली को लेकर रामेश्वर उरांव ने जताया कड़ा ऐतराज

कांग्रेस की बैठक संपन्न, PESA नियमावली को लेकर रामेश्वर उरांव ने जताया कड़ा ऐतराज

कांग्रेस की बैठक संपन्न pesa नियमावली को लेकर रामेश्वर उरांव ने जताया कड़ा ऐतराज 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
कांग्रेस की एक अहम बैठक संपन्न हुई, जिसमें आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर व्यापक चर्चा की गई. बैठक में मनरेगा संग्राम, बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की नियुक्ति, निकाय चुनावों की रणनीति और पेशा नियमावली जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ.

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने बैठक के बाद बताया कि यह बैठक एक्सटेंडेड पॉलिटिकल अफेयर कमिटी के साथ विस्तारित कार्यसमिति की थी. उन्होंने कहा कि पार्टी ने आने वाले 12 महीनों की कार्ययोजना पर मंथन किया है. के. राजू के अनुसार, जल्द ही राज्य के सभी बूथों पर बीएलए की नियुक्ति कर ली जाएगी. वहीं, आगामी निकाय चुनावों में गठबंधन के तहत प्रमुख पदों पर आम सहमति बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी गई है.

बैठक के दौरान पेशा नियमावली को लेकर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कड़ा ऐतराज जताया. सूत्रों के अनुसार, उन्होंने बैठक में कहा कि नियमावली में गंभीर खामियां हैं और इसी तरह की त्रुटियों के कारण छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार को नुकसान उठाना पड़ा था, जिसके चलते कांग्रेस को आदिवासी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा. रामेश्वर उरांव ने यह भी कहा कि यदि इस नियमावली के खिलाफ कोई न्यायालय का रुख करता है तो वह उसका समर्थन करेंगे.

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में रामेश्वर उरांव ने कहा कि उन्होंने अपनी बात पार्टी फोरम में स्पष्ट रूप से रख दी है और नियमावली में मौजूद त्रुटियों को सुधारना जरूरी है. वहीं, रामेश्वर उरांव की आपत्तियों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि छत्तीसगढ़ के संदर्भ में उठाई गई बात सही है, लेकिन झारखंड की स्थिति अलग है. उन्होंने स्पष्ट किया कि झारखंड में ग्राम सभा को पूर्ण अधिकार दिए गए हैं और यहां पेशा नियमावली में वैसी कोई समस्या नहीं है.

ये भी पढ़ें- राज्य TB फोरम की बैठक में टीबी उन्मूलन को लेकर अहम निर्णय, झारखंड में जांच, उपचार व जनभागीदारी को मिलेगा नया बल

 

संबंधित सामग्री

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

झारखंड

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

छात्र आन्दोलन के मद्देनजर भाजपा ने किया है झारखंड बंद का ऐलान

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

झारखंड

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी का मामला भी उठाया, पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि

झारखंड

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि 'पाप का घड़ा' भर चुका है - सीता सोरेन

दिखावे की कार्रवाई से झारखंड की जनता की आंखों में धूल झोंकना बंद करे सरकार - सीता सोरेन

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

झारखंड

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

घर लौटते समय अडवारा-तुकतुको मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

झारखंड

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

यह बंद झारखंड के युवाओं के हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई है - भाजपा