न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: पार्टी के मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने कांग्रेस सहित समूचे विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि संविधान की रक्षा का दावा करने वाली कांग्रेस खुद संविधान का मजाक बना रही है. बीजेपी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस्तीफा लेना ही है तो मजाक-मजाक में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री की शपथ भी दिला दीजिए. भाजपा के मुताबिक कांग्रेस न संविधान को मानती है, न सुप्रीम कोर्ट को और न ही चुनाव आयोग को. रामलीला मैदान की इस भीड़ को भाड़े की भीड़ बताया. देश आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है और 29 में भी खड़ा रहेगा.
वहीं जेएमएम ने पलटवार करते हुए कहा कि तमाम बाधाओं और रुकावटों के बावजूद रामलीला मैदान में उमड़ी लाखों की भीड़ इस बात का प्रमाण है कि जनता केंद्र सरकार की तानाशाही से नाराज है. जेएमएम ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि यह जनआक्रोश केंद्र सरकार के लिए खतरे की घंटी है.