खाद-बीज की उपलब्धता व गुणवत्ता को लेकर अंचलाधिकारी ने विक्रेताओं के साथ की बैठक

विक्रेताओं के साथ बैठक

खाद-बीज की उपलब्धता व गुणवत्ता को लेकर अंचलाधिकारी ने विक्रेताओं के साथ की बैठक

बरवाडीह प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को अंचलाधिकारी लवकेश सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के खाद एवं बीज विक्रेताओं के साथ बैठक आयोजित की गई.

खाद-बीज की उपलब्धता व गुणवत्ता को लेकर अंचलाधिकारी ने विक्रेताओं के साथ की बैठक 

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत 
बरवाडीह/डेस्क:
बरवाडीह प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को अंचलाधिकारी लवकेश सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के खाद एवं बीज विक्रेताओं के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में खरीफ फसल को देखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद एवं प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने, निर्धारित दर पर बिक्री सुनिश्चित करने तथा विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया गया.

अंचलाधिकारी ने सभी विक्रेताओं को निर्देश दिया कि बिना वैध लाइसेंस के खाद एवं बीज का कारोबार नहीं किया जाए. सभी दुकानों में स्टॉक रजिस्टर, मूल्य सूची एवं अन्य आवश्यक अभिलेख अद्यतन रखें तथा किसानों को बिक्री की रसीद अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं. उन्होंने कहा कि कालाबाजारी, जमाखोरी अथवा निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने की शिकायत मिलने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामनाथ यादव, प्रभारी बीटीएम सपना कुमारी एवं किरण ज्योति ने भी किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री उपलब्ध कराने, उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण बनाए रखने तथा सरकार के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने पर बल दिया.बैठक में खाद एवं बीज विक्रेता गोपाल प्रसाद, अर्जुन साव, दीपक कुमार एवं अनिल प्रसाद सहित प्रखंड क्षेत्र के अन्य दुकानदार उपस्थित रहे. अधिकारियों ने सभी विक्रेताओं से किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया.

संबंधित सामग्री

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

झारखंड

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

पलामू जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पलामू पुलिस  की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

झारखंड

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

बरवाडीह प्रखंड मे विधुत विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार विभिन्न स्थानों मे अत्यधिक झूलने के कारण रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है.

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

झारखंड

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

सुझाव दिया है कि नई पुलिस बहाली होने तक आईआरबी, जैप और होमगार्ड जैसे रिजर्व बलों का इस्तेमाल थानों की पुलिसिंग और 112 पुलिस कंट्रोल की पेट्रोलिंग व्यवस्था में किया जाए

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

झारखंड

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सिकनी गांव में सोमवार को शाम में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बैल की मौत हो गई.

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

झारखंड

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एलीफेंट थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा से राजस्थान निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.