घाघरा के निजी स्कूलों के बेरहम सिस्टम से कोहरे में गुम होता नन्हे बच्चों का बचपन

घाघरा के निजी स्कूलों के बेरहम सिस्टम से कोहरे में गुम होता नन्हे बच्चों का बचपन

घाघरा के निजी स्कूलों के बेरहम सिस्टम से कोहरे में गुम होता नन्हे बच्चों का बचपन

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क: घाघरा कड़ाके की ठंड, घना कोहरा, हाड़ कंपा देने वाली सुबह लेकिन घाघरा के निजी स्कूलों पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा. सरकारी स्कूलों में समय परिवर्तन कर बच्चों को राहत दी जा रही है, पर निजी स्कूलों ने मानो ठान लिया है कि वे नियम और मानवीय संवेदनाओं से ऊपर हैं.

समय परिवर्तन से मुंह मोड़ते निजी स्कूल

नतीजा यह है कि नन्हे–नन्हे बच्चे अंधेरे और कोहरे को चीरते हुए सुबह-सुबह स्कूल जाने को मजबूर हैं. कई बच्चे ठंड से कांपते हुए स्कूल पहुंच रहे हैं, तो कई की तबीयत बिगड़ने की शिकायतें भी अभिभावक कर रहे हैं. अभिभावकों ने सवाल उठाया है कि क्या निजी स्कूलों के लिए बच्चों की जान से ज्यादा फीस और डिसिप्लिन अहम हो गया है?

अभिभावकों का कहना है ठंड को देखते हुए जब सरकारी स्कूल बच्चे को ठंड से बचाने के लिए समय बदल सकते हैं, तो निजी स्कूलों की ये जिद किस बात की है

निजी स्कूलों में पढ़ाई का दबाव इतना बढ़ा दिया गया है कि बच्चों का बचपन किताबों और कॉपियों में कैद होकर रह गया है. ऊपर से ठिठुराती ठंड में सुबह की मजबूरी ने स्थिति और भयावह बना दी है. बच्चे इंसान हैं, मशीन नहीं कि बटन दबाया और ठंड महसूस ही नहीं होगी.

अभिभावकों  ने जिला प्रशासन, बीईओ और शिक्षा विभाग से मांग की है कि घाघरा तथा आसपास के सभी निजी स्कूलों पर सख्ती की जाए. मौसम की स्थिति को देखते हुए स्कूल समय में तत्काल बदलाव का आदेश जारी किया जाए और जो स्कूल आदेश का पालन न करें, उन पर कार्रवाई हो.

यह भी पढ़ें: सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल, कार टेलर से टकराई

संबंधित सामग्री

घूस लेने के आरोपी तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक अरविंद बिहारी दास की मुश्किलें बढ़ी, आरोप तय 

झारखंड

घूस लेने के आरोपी तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक अरविंद बिहारी दास की मुश्किलें बढ़ी, आरोप तय 

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत रूग्णता प्रबंधन एवं विकलांगता रोकथाम पर कार्यशाला आयोजित

झारखंड

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत रूग्णता प्रबंधन एवं विकलांगता रोकथाम पर कार्यशाला आयोजित

ऑपरेशन सतर्क के तहत दो तस्कर को रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार,6 जूट के बोरियां व देशी शराब बरामद

झारखंड

ऑपरेशन सतर्क के तहत दो तस्कर को रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार,6 जूट के बोरियां व देशी शराब बरामद

सामाजिक भेदभाव का मामला सुलझा, जयपुरा गांव में नाईयों ने हरिजन परिवारों के बाल काटने से किया था इनकार

झारखंड

सामाजिक भेदभाव का मामला सुलझा, जयपुरा गांव में नाईयों ने हरिजन परिवारों के बाल काटने से किया था इनकार

CM हेमंत सोरेन से मिले भारतीय पुलिस सेवा - 2024 बैच के परीक्ष्यमान  पदाधिकारी, प्रशिक्षण से संबंधित अनुभवों को किया साझा

झारखंड

CM हेमंत सोरेन से मिले भारतीय पुलिस सेवा - 2024 बैच के परीक्ष्यमान पदाधिकारी, प्रशिक्षण से संबंधित अनुभवों को किया साझा