ऑफलाइन व्यापार को सशक्त बनाने की दिशा में चैम्बर की बिजनेस एक्सचेंज मीटिंग के आयोजन की प्रभावी पहल

ऑफलाइन व्यापार को सशक्त बनाने की दिशा में चैम्बर की बिजनेस एक्सचेंज मीटिंग के आयोजन की प्रभावी पहल

ऑफलाइन व्यापार को सशक्त बनाने की दिशा में चैम्बर की बिजनेस एक्सचेंज मीटिंग के आयोजन की प्रभावी पहल

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
ई-कॉमर्स के बढ़ते प्रचलन के कारण ऑफलाइन व्यापारियों के समक्ष उत्पन्न हो रही चुनौतियों को देखते हुए फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा वर्तमान सत्र में बिजनेस एक्सचेंज मीटिंग के आयोजन की पहल की गई है. चैम्बर की इस पहल के प्रारंभिक चरण में ही सकारात्मक और उत्साहजनक परिणाम सामने आने लगे हैं. इस पहल के तहत आज चैम्बर भवन में सदस्यों के बीच पुनः बिजनेस एक्सचेंज की तीसरी बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान सदस्यों ने एक-दूसरे से परिचय कराते हुए अपने-अपने व्यवसाय की जानकारी साझा की एवं आपसी रूप से बिजनेस कार्ड का आदान-प्रदान किया. चर्चाओं के क्रम में कई सदस्यों को तत्काल व्यापारिक ऑर्डर भी प्राप्त हुए.

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी चैम्बर द्वारा इसकी दो बैठकों का आयोजन किया गया था, जिनके माध्यम से सदस्यों को संतोषप्रद व्यापारिक ऑर्डर प्राप्त हुए थे. आज की बैठक में स्वयं सदस्यों ने इसकी पुष्टि करते हुए चैम्बर की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया. चर्चा के दौरान एक नये सदस्य ने यह भी कहा कि पहले यह धारणा थी कि चैम्बर केवल व्यापारियों की समस्याओं को लेकर ही कार्य करता है, लेकिन सदस्य बनने के बाद उन्हें अपने व्यवसाय के विस्तार का वास्तविक अवसर भी प्राप्त हुआ है. बैठक में यह भी विचार रखा गया कि स्थानीय व्यापारी आज ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की तुलना में प्रतिस्पर्धी दरों पर उपभोक्ता सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं और उपभोक्ताओं को अपनी आवश्यक वस्तुओं की खरीद स्थानीय दुकानों से करनी चाहिए.

चैम्बर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा कि बिजनेस एक्सचेंज मीटिंग का उद्देश्य केवल नेटवर्किंग नहीं, बल्कि चैम्बर सदस्यों के बीच वास्तविक व्यापारिक अवसर सृजित करना है. यह देखकर संतोष होता है कि सदस्य आपस में व्यापार कर रहे हैं और उन्हें ठोस ऑर्डर भी मिल रहे हैं. आने वाले समय में इस तरह की बैठकों को और अधिक प्रभावी व नियमित बनाया जाएगा. उपाध्यक्ष राम बांगड़ ने कहा कि ऑफलाइन व्यापार को सशक्त बनाने के लिए आपसी सहयोग बेहद जरुरी है. चैम्बर का प्रयास है कि लोकल से वोकल की भावना को आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक व्यापारिक अवसर अपने सदस्यों को उपलब्ध कराए जाएं.

बैठक में चैम्बर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, सह सचिव नवजोत अलंग, रोहित पोद्दार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य अनीश बुधिया, उप समिति चेयरमैन अमित मिश्रा, तेजविंदर सिंह, अलोक कुमार, प्रियंक भगत, सदस्य शशांक मित्तल, युवराज गोया, मनीष पियूष, सुमित कक्कड़, रमेश साहू, सुजीत कुमार, कृष्णा कुमार, विजय कुमार, नितिन, रमन बगड़िया, सौरव डे, सुमित दे, राहुल शर्मा, अभय अग्रवाल, मनोज काबरा, जेडी लुइस, रजनीश सिन्हा, अनंत जैन, अंकित वर्मा, संजय सिंह, अमित तोसवर सहित अन्य कई सदस्य उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो ने NevA के संचालन के लिए विधानसभा में लगाए गए डिजिटल उपकरणों का लिया जायज़ा

संबंधित सामग्री

T20 World Cup 2026 Final: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज करेगी टीम

खेल

T20 World Cup 2026 Final: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज करेगी टीम

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से निकाला

बिहार

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से निकाला

एसएसपी के निर्देश पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज, डीएमसीएच में कराया गया मेडिकल

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

झारखंड

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल

झारखंड

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल

जेडीयू ने तेतरा महतो को बनाया रांची जिला अध्यक्ष, जिला चुनाव के बाद सौंपी गयी जिम्मेदारी

झारखंड

जेडीयू ने तेतरा महतो को बनाया रांची जिला अध्यक्ष, जिला चुनाव के बाद सौंपी गयी जिम्मेदारी