जनगणना देश के विकास की आधारशिला : आदित्य साहू

जनगणना देश के विकास की आधारशिला : आदित्य साहू

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने सभी से की इस राष्ट्रीय दायित्व में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील

जनगणना देश के विकास की आधारशिला  आदित्य साहू

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने 01 मई से आरंभ हुई जनगणना की प्रथम प्रक्रिया 'आवास गणना' के अंतर्गत रांची जिला के ओरमांझी प्रखंड स्थित ग्राम कुच्चू में अपने पैतृक आवास पर स्व-गणना (Self-Enumeration) का फॉर्म भरकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में अपनी सहभागिता की. इस दौरान उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है. इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े सरकार को योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से बनाने और उन्हें अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

जल्द आपके घर भी पहुंचेगी जनगणना की टीम 
आदित्य साहू ने कहा कि शीघ्र ही जनगणना की टीम आपके घर भी पहुंचेगी. यह सिर्फ सरकार का काम नहीं है, बल्कि यह आपकी हमारी सबकी ज़िम्मेदारी है. आप सभी से आग्रह है कि इस राष्ट्रीय दायित्व में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए मांगी गई आवश्यक जानकारियां सही और पूर्ण रूप से उपलब्ध कराएं और देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. उन्होंने इससे संबंधित se.census.gov.in लिंक शेयर करते हुए कहा कि आप चाहें तो इस लिंक के माध्यम से स्वयं भी स्व-गणना का फॉर्म भर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Census 2027: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनगणना के तहत स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की

संबंधित सामग्री

प्रकृति और आस्था का संगम, विद्या का मंदिर मे दिखा

झारखंड

प्रकृति और आस्था का संगम, विद्या का मंदिर मे दिखा 'विघ्नहर्ता' का स्वरूप

आडीया नदी धाम के पास टूटा गढ़वाल, बरसात से पहले नहीं हुई मरम्मत तो बह सकती है सड़क

झारखंड

आडीया नदी धाम के पास टूटा गढ़वाल, बरसात से पहले नहीं हुई मरम्मत तो बह सकती है सड़क

प्रखंड टॉपर निभा कुमारी को पूर्व मुखिया डब्लू राय ने किया सम्मानित, जिले में हासिल की 7वां स्थान

झारखंड

प्रखंड टॉपर निभा कुमारी को पूर्व मुखिया डब्लू राय ने किया सम्मानित, जिले में हासिल की 7वां स्थान

IICM में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी में शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 

झारखंड

IICM में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी में शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 

लोहरदगा के मैना बगीचा से अज्ञात विक्षिप्त युवक का शव बरामद, कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

लोहरदगा के मैना बगीचा से अज्ञात विक्षिप्त युवक का शव बरामद, कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस