संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत
गावां/डेस्क: गावां प्रखंड स्थित महुबरी में स्थित छोटनर नदी पर क्षेत्र के विधायक बाबुलाल मरांडी एवं सांसद अन्नपूर्णा देवी ने पुल का उद्घाटन किया. मौके पर नारियल फोड़ा व पूजा अर्चना कर व फीता काटकर पुल का उद्घाटन किया गया. मौके पर विचार व्यक्त करते हुए सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि अलग राज्य के पहले क्षेत्र भीषण समस्या से जूझ रहा था. क्षेत्र में सड़क पुल पुलिया नही होने से अधिकांश गांव टापू में तब्दील हो जाते थे. लोग पैदल चलकर मुख्यालय तक पहुँच पाते थे. बरसात में नदी में बाढ़ आने से कई लोग आवाजाही में डूब भी जाते थे. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग झारखंड राज्य का निर्माण किया. झारखंड अलग राज्य होने के बाद बाबुलाल मरांडी यहां के मुख्यमंत्री बनें वे इस क्षेत्र की समस्याओं से पूरी तरह अवगत थे. उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्या को नजदीक से देखा था. उनके कार्यकाल में सभी महत्वपूर्ण गांवों को पुल पुलिया व सड़क मार्ग से जोड़ा गया.हेमंत सोरेन के कार्यकाल में राज्य का विकास पूरी तरह अवरुद्ध हो चुका है. सभी विभागों में भ्रष्टाचार सर चढ़कर बोल रहा है.
बाबुलाल मरांडी ने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री बना था तो यह क्षेत्र अत्यंत कठिनाई से जूझ रहा था. सभी इलाके टापू में तब्दील थे. चारों तरफ अपराध व उग्रवाद का तांडव हो रहा था. मैंने पहली प्राथमिकता क्षेत्र के विकास के लिए रखा. आज गावां माल्डा पसनौर सतगावां समेत सुदूर क्षेत्रों में भी सड़कों का जाल बिछाया गया है. हेमंत सोरेन के कार्यकाल में राज्य का विकास पूरी तरह अवरुद्ध हो चुका है. सभी विभागों में भ्रष्टाचार सर चढ़कर बोल रहा है. आगामी समय में यदि भाजपा की सरकार बनती है तो क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नही छोड़ा जाएगा साथ ही एनएच सड़कों का निर्माण होगा. साथ ही साथ गावां तीसरी सतगावां आदि को रेल मार्ग से भी जोड़ा जाएगा इसके लिए हमलोग अभी से प्रयासरत हैं.
कार्यक्रम को अशोक उपाध्याय, कोडरमा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी, गिरिडीह ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर डोमचांच प्रमुख सत्यनारायण यादव, राजकुमार यादव, बिनोद यादव, नवीन कुमार, रामचन्द्र ठाकुर, चन्द्रशेखर आजाद, मनोज सिंह, बबलु साहा, अमरदीप निराला, मनोज यादव, उदय साव, सोनू हेम्ब्रम, रमेश हांसदा, संदीप यादव, अजय कुमार, अनिरुद्ध यादव, श्रीराम यादव, नजीत चौधरी एवं आनन्दी यादव समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रशेखर आजाद ने किया जबकि संचालन मुन्ना सिंह ने किया.
यह भी पढ़ें: गांडेय: सरस्वती पूजा को लेकर डीजे संचालकों के साथ अहिल्यापुर पुलिस की बैठक