सुवर्णरेखा नदी के जयदा में डूबे युवक का शव बरामद, विधायक के प्रयास से NDRF ने शु...

सुवर्णरेखा नदी के जयदा में डूबे युवक का शव बरामद, विधायक के प्रयास से NDRF ने शुरू किया था सर्च ऑपरेशन

सुवर्णरेखा नदी के जयदा में डूबे युवक का शव बरामद विधायक के प्रयास से ndrf ने शुरू किया था सर्च ऑपरेशन

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

चांडिल/डेस्क: चौका थाना क्षेत्र के जयदा मंदिर के नीचे स्वर्णरेखा नदी घाट पर सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में जमशेदपुर के सोनारी आदर्श कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय प्रेम कुमार  सुवर्णरेखा नदी में डूबकर लापता हो गया. बताया जा रहा है कि युवक अपने एक दोस्त के साथ घूमने आया था. नदी में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हुआ. मंगलवार को ईचागढ़ की विधायक सविता महतो की पहल पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम रांची से घटनास्थल पहुंची और युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. इस दौरान चांडिल अनुमंडल प्रशासन के अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बीडीओ, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी भी मौके पर मौजूद थे. विधायक सविता महतो स्वयं भी जयदा मंदिर घाट पहुंचीं. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी तथा घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया. साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को युवक की खोज के लिए हरसंभव प्रयास करने का निर्देश दिया. शाम साढ़े पांच बजे के करीब युवक का शव को नदी से निकाला गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस दौरान विधायक के साथ जिला परिषद पिंकी लायेक, चारु चांद किस्कू, ओमप्रकाश लायेक, काबलु महतो, दिलीप महतो, शंकर लायेक आदि ग्रामीण एवं परिजन उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: मप्र में राज्यसभा की तीनों सीटें BJP की झोली में! मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप

संबंधित सामग्री

डोरंडा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

झारखंड

डोरंडा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

चंदवा में बलिदान दिवस पर याद किए गए धरती आबा, मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व किया न्यौछावर - सितमोहन मुंडा

झारखंड

चंदवा में बलिदान दिवस पर याद किए गए धरती आबा, मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व किया न्यौछावर - सितमोहन मुंडा

टोरी रेलवे फाटक पर

झारखंड

टोरी रेलवे फाटक पर 'अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग दिवसl पर चला जागरूकता अभियान

रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने झारखंड भवन, वसंत विहार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

झारखंड

रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने झारखंड भवन, वसंत विहार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मप्र में राज्यसभा की तीनों सीटें BJP की झोली में! मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप

देश-विदेश

मप्र में राज्यसभा की तीनों सीटें BJP की झोली में! मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप