संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी का शव कुएं से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मंगलवार शाम से लापता किशोरी की बुधवार सुबह घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित कुएं में शव बरामद हुई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रेम प्रसंग मे हत्या होने का आशंका जताई जा रही हैं फिलहाल मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस प्रेम प्रसंग, हत्या और हादसे—तीनों पहलुओं से जांच कर रही है.मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश..
पुलिस शव को पोस्टमटम के लिए सदर अस्पताल भेज दी हैं और पोस्टमटम रिपोट आने के बाद ही हत्या के असली करणों का कुछ स्पष्ट होगा फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जाँच कर रही हैं.
यह भी पढ़ें: दुनिया ने चैन की सांस ली! हार्मूज जलडमरूमध्य से दो हफ्ते निर्बाध पारगमन, युद्ध विराम की घोषणा के बाद ईरान का ऐलान