सनसनी

48 घंटे से लापता 48 वर्षीय जनार्दन चौधरी का पोखरापार में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने बुधवार की शाम पाण्डु थाना में उनकी गुमशुदगी को लेकर आवेदन दिया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
48 घंटे से लापता 48 वर्षीय जनार्दन चौधरी का पोखरापार में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिले के पाण्डु थाना क्षेत्र के बंदला टोला पोखरापार में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब करीब 48 वर्षीय जनार्दन चौधरी का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान जनार्दन चौधरी, पिता नागेश्वर चौधरी, निवासी बंदला टोला पोखरापार के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार जनार्दन चौधरी सोमवार की सुबह करीब पांच बजे से लापता थे और काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने बुधवार की शाम पाण्डु थाना में उनकी गुमशुदगी को लेकर आवेदन दिया था, जिसके बाद परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए थे. इसी बीच गुरुवार को पोखरापार इलाके में कुछ बच्चे खेलने के लिए गए थे और इसी दौरान उनकी नजर वहां पड़े एक शव पर पड़ी जिसके बाद बच्चों ने तत्काल इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी और पुलिस को सूचना दी गई.

सूचना मिलते ही पाण्डु थाना प्रभारी विगेश कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि शव मिलने के मामले में पुलिस अग्रतर कार्रवाई कर रही है और जनार्दन चौधरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा जबकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है

यह भी पढ़ें: नए घर पर चोरों का धावा, सबमर्सिबल मोटर उखाड़ ले गए, ताला तोड़ने की भी कोशिश

संबंधित सामग्री

रांची नगर आयुक्त ने एदलहातू, बड़गाईं और बूटी तालाब छठ घाटों का किया निरीक्षण

रांची नगर आयुक्त ने एदलहातू, बड़गाईं और बूटी तालाब छठ घाटों का किया निरीक्षण

नगर आयुक्त ने छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर अलग-अलग घाटों पर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया

11 November 2026

मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, सरकारी रास्ते से श्राद्धस्थल तक अतिक्रमण का दावा

मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, सरकारी रास्ते से श्राद्धस्थल तक अतिक्रमण का दावा

अलीनगर की भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों के निशाने पर हैं।

11 November 2026
गिरफ्तार माओवादी संजय यादव उर्फ संजय गोदराम की निशानदेही पर पलामू पुलिस ने की एसएलआर और 200 गोलियां बरामद

गिरफ्तार माओवादी संजय यादव उर्फ संजय गोदराम की निशानदेही पर पलामू पुलिस ने की एसएलआर और 200 गोलियां बरामद

मुंबई से एटीएस ने किया था गिरफ्तार, 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर संजय यादव पर झारखंड और बिहार में दर्ज है 63 मामले<br/>

11 November 2026
गोड्डा में काली पूजा मेले की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल सितारों ने बिखेरा जलवा, विधायक प्रदीप यादव ने किया डांस

गोड्डा में काली पूजा मेले की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल सितारों ने बिखेरा जलवा, विधायक प्रदीप यादव ने किया डांस

इंडियन आइडल सीजन-15 की विजेता मानसी घोष, रनरअप अभिजीत गोस्वामी और डांस इंडिया डांस की विजेता आंशिका ने दी शानदार प्रस्तुति

11 November 2026
अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

मौके पर पहुंचे बेरमो सीओ संजीत कुमार,बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह ने मामले को शांत करवाने का किया प्रयास

11 November 2026