कोयल नदी में डोंगा घाट के पास तैर रहे शव की पहचान बीबीएल मड़की के रूप में हुई

कोयल नदी में डोंगा घाट के पास तैर रहे शव की पहचान बीबीएल मड़की के रूप में हुई

कोयल नदी में डोंगा घाट के पास तैर रहे शव की पहचान बीबीएल मड़की के रूप में हुई

न्यूज11  भारत

खूंटी/डेस्क: गत 23 दिसंबर की रात्रि को पुलिस अधीक्षक, खूँटी को सूचना मिली कि रनिया थानान्तर्गत ग्राम सौदे के कोयल नदी में डोंगा घाट के पास एक व्यक्ति का शव तैर रहा है. जिसका सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई पश्चात मृत शरीर का पहचान बीबीएल मड़की पिता उम्बलन मड़की ग्राम-रोमजोल थाना-बानो जिला-सिमडेगा के रूप में की गई. 

24 दिसम्बर को मृत शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया एवं अज्ञात अपराधकर्मी के विरूद्ध में रनिया थाना कांड संख्या-38/25 24.12.2025 धारा-103 (1)/238 B.N.S. दर्ज किया गया. उक्त कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, खूँटी के निर्देशानुसार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, तोरपा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया. टीम द्वारा तकीनीकी सहायता एवं आसूचना की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना कारित करने में शामिल अज्ञात अपराधकर्मी नितिर मड़की उर्फ नितिन पिता अनुकरण मड़की पता-गिरजाटोली, रोमजोल पंजायत बांकी थाना बानो जिला-सिमडेगा का पता कर उसके घर पर छापामारी किया गया. जिसके पश्चात उक्त अपराधकर्मी द्वारा पूछताक्ष के क्रम से अपना अपराध स्वीकार किया गया है एवं उसके पास से घटना के दिन उपयोग किये गये एक मोबाईल को बरामद किया गया है. हत्या के संबंध में पूछने पर बताया कि मृतक के द्वारा कोयल नदी पार करने के क्रम में इनके साथ बहुत ज्यादा गाली गलोज किया जा रहा था जिसके चलते गुस्से में आकर इनके द्वारा मृतक को चट्टान के पास जोर से धक्का दे दिया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई. इस संबंध में रनिया थाना कांड संख्या-38/25 दिनांक 24.12.2025 धारा-103(1)/238 B.N.S. 2023 दर्ज कर अग्रिम कारवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी पूरे झारखंड में 5-7 जनवरी को करेगी धरना प्रदर्शन

संबंधित सामग्री

राहे प्रखंड में विधायक अमित कुमार महतो ने किया विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास

झारखंड

राहे प्रखंड में विधायक अमित कुमार महतो ने किया विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास

एन.आर. प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला में तृतीय और चतुर्थ मतदान पदाधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण

झारखंड

एन.आर. प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला में तृतीय और चतुर्थ मतदान पदाधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण

मतदान प्रक्रिया से संबंधित दायित्वों एवं कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी

नगरपालिका (आम) निर्वाचन को लेकर 23 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित 

झारखंड

नगरपालिका (आम) निर्वाचन को लेकर 23 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित 

गावां में जमींदोज हुए मकानों के पीड़ित परिवारों से मिलकर पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने बंधाया ढांढस

झारखंड

गावां में जमींदोज हुए मकानों के पीड़ित परिवारों से मिलकर पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने बंधाया ढांढस

शिक्षक बने राहवीर, उपायुक्त ने शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित, घायल छात्राओं का उपचार कराकर परीक्षा में कराया शामिल

झारखंड

शिक्षक बने राहवीर, उपायुक्त ने शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित, घायल छात्राओं का उपचार कराकर परीक्षा में कराया शामिल