गावां में बीडीओ ने की कर्मियों के साथ बैठक, सड़क सुरक्षा को लेकर ली गयी शपथ

गावां में बीडीओ ने की कर्मियों के साथ बैठक, सड़क सुरक्षा को लेकर ली गयी शपथ

गावां में बीडीओ ने की कर्मियों के साथ बैठक सड़क सुरक्षा को लेकर ली गयी शपथ

संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत

गावां/डेस्क: गावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में बीडीओ महेंद्र रविदास की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में प्रखंड कर्मियों ने हिस्सा लिया. बैठक के प्रारंभ में उपस्थित लोगों ने सड़क सुरक्षा के प्रति शपथ लिया. शपथ लेते हुए क्षेत्र में इसकी प्रचार प्रसार करने की बात कहीं.बीडीओ ने स्वयं कर्मियों को शपथ दिलाई, जिसमें प्रतिज्ञा ली गई कि वे सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. शपथ में कहा गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनेंगे और कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करेंगे. इसके अतिरिक्त, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करने, हमेशा यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिजनों व अन्य लोगों से भी इन नियमों का पालन करने की अपील करने का संकल्प लिया गया. कर्मियों ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए भी आगे रहने की प्रतिज्ञा की.
बैठक में पीएम आवास, अबुआ आवास, कंबल वितरण पर प्रगति लाने पर जोर दिया गया. बीडीओ महेंद्र रविदास ने कहा कि मनरेगा व अबुआ आवास में तेजी लाने का निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि मनरेगा के कार्य मे तेजी लाए. मौके पर सीओ अविनाश रंजन, सांसद प्रतिनिधि नवीन कुमार, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, पंकज कुमार, रविन्द्र बरनवाल, दीपक यादव, कार्तिक विश्वकर्मा, राकेश कुमार, ऐई संतोष कुमार, जेई मो रिजवान, निशांत टुड्डू, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: गावां में स्वास्थ्य मेले और फाइलेरिया उन्नमूलन को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक

संबंधित सामग्री

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

झारखंड

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

छात्र आन्दोलन के मद्देनजर भाजपा ने किया है झारखंड बंद का ऐलान

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

झारखंड

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी का मामला भी उठाया, पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि

झारखंड

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि 'पाप का घड़ा' भर चुका है - सीता सोरेन

दिखावे की कार्रवाई से झारखंड की जनता की आंखों में धूल झोंकना बंद करे सरकार - सीता सोरेन

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

झारखंड

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

घर लौटते समय अडवारा-तुकतुको मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

झारखंड

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

यह बंद झारखंड के युवाओं के हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई है - भाजपा