आदिवासी महिला से दुष्कर्म मामला

गोड्डा जिले में एक आदिवासी महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म और जबरन गर्भपात मामले में बीजेपी कल करेगी घेराव व विरोध-प्रदर्श

घेराव व प्रदर्शन के बाद गंभीर मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक सौंपा जाएगा को ज्ञापन

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गोड्डा जिले में एक आदिवासी महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म और जबरन गर्भपात मामले में बीजेपी कल करेगी घेराव व विरोध-प्रदर्श

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: गोड्डा जिला के सुंदर पहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलाबाद मिशन के फादर थॉमस सोरेन के द्वारा एक आदिवासी महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने और धमकी देने जैसे गंभीर आरोपों को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा कल दिनांक 05 नवंबर, 2026 को गोड्डा में एसडीपीओ कार्यालय का घेराव एवं विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा. घेराव एवं प्रदर्शन के उपरांत इस गंभीर मामले में निष्पक्ष जांच और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा जाएगा.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार इस पूरे मामले के लिए अधिवक्ता सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती अनीता सोरेन के नेतृत्व में एक जांच कमिटी गठित की गई है.

एसडीपीओ कार्यालय का घेराव, एसपी को ज्ञापन सौंपने के बाद यह कमिटी सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरिया-2 गांव जाकर पीड़िता एवं उनके परिजनों से मुलाकात करेगी. कमिटी पीड़िता से मामले की जानकारी प्राप्त कर पूरे वस्तुस्थिति का जायजा लेगी तथा अपनी जांच रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को सौंपेगी. इस कमिटी में जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी चक्रवर्ती, विशेष आमंत्रित सदस्य पूर्व राष्ट्रीय महिला महिला आयोग सदस्य श्रीमती ममता कुमारी, गोड्डा जिला उपाध्यक्ष लिलीसी हेंब्रम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती  रिंकी देवी एवं सुंदर पहाड़ी मंडल अध्यक्ष अनीता हेंब्रम शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: मनरेगा घोटाला मामले में पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा की याचिका पर सुनवाई के दौरान ED ने हाई कोर्ट में जवाब किया दाखिल

संबंधित सामग्री

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

रहमानी 30 के हॉस्टल बिल्डिंग की पहले और दूसरे फ्लोर पर आग लगी.

18 November 2026
जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

ऑटो में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के तीन बच्चे सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

18 November 2026
रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

नशे में चूर एक ग्राहक ने मामूली विवाद के बाद रेस्टोरेंट वर्कर की गला रेत कर हत्या कर दी.

18 November 2026
आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

एंबुलेंस कर्मी अगस्त से अक्टूबर माह तक के बकाया वेतन भुगतान करने की मांग कर रहे हैं.

18 November 2026
छठ पूजा पर बिहार में हुआ 16 हजार करोड़ का कारोबार, CAIT ने जारी किये आंकड़े 

छठ पूजा पर बिहार में हुआ 16 हजार करोड़ का कारोबार, CAIT ने जारी किये आंकड़े 

छठ पूजा को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली. देशभर में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार हुआ है.

18 November 2026