आदिशक्ति महावीर मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्रीखाटू श्याम का जन्म उत्सव

आदिशक्ति महावीर मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्रीखाटू श्याम का जन्म उत्सव

भक्ति और उल्लास के माहौल में गूंजा — “श्याम नाम सच्चा है”

आदिशक्ति महावीर मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्रीखाटू श्याम का जन्म उत्सव

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह  प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड के पास स्थित आदिशक्ति महावीर मंदिर परिसर में आज श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में श्री खाटू श्याम का जन्म उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर की आकर्षक सजावट और दीप सज्जा से हुई. पूरा परिसर रंग-बिरंगी रोशनी और पुष्पों से सुसज्जित किया गया था. जैसे ही शाम के समय श्री श्याम नाम की संकीर्तन आरंभ हुई, वातावरण भक्तिमय हो उठा. श्रद्धालु “श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम” और “श्याम नाम सच्चा है” जैसे भजनों पर झूम उठे.

कार्यक्रम के यजमान जिप सदस्य सन्तोषी शेखर शशि शेखर व आयोजक अवनीश गुप्ता ने बताया कि यह पहला अवसर है जब आदिशक्ति महावीर मंदिर परिसर में श्री खाटू श्याम का जन्म उत्सव इस तरह बड़े पैमाने पर आयोजित किया गया. उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में भक्ति, एकता और सेवा की भावना को बढ़ावा देना है.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए. जन्मोत्सव के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं की उपस्थिति में केक काटा गया, जिसके बाद भक्ति संगीत के बीच प्रसाद वितरण किया गया.

पूरे मंदिर परिसर में देर रात तक भक्ति के गीतों और श्याम नाम की गूंज बनी रही. श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसे आयोजन से लोगों में आस्था और सकारात्मकता का संचार होता है तथा सामुदायिक एकता को नई दिशा मिलती है

यह भी पढ़ें: धनबाद: राज्य स्थापना दिवस पर होगा कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

संबंधित सामग्री

रिश्वत मांगने के आरोप में ओरमांझी थाने के मुंशी निलंबित, ट्रक ड्राइवर से मांगी थी रिश्वत

झारखंड

रिश्वत मांगने के आरोप में ओरमांझी थाने के मुंशी निलंबित, ट्रक ड्राइवर से मांगी थी रिश्वत

सिल्ली डीएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई कार्रवाई

खेतको में सड़क, पोखरिया में स्वास्थ्य केंद्र की विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी आधारशिला

झारखंड

खेतको में सड़क, पोखरिया में स्वास्थ्य केंद्र की विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी आधारशिला

आवागमन और स्वास्थ्य दोनों का स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

झारखंड

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

रेलवे क्रॉसिंग मार्ग की हालत से परेशान होकर खुद संभाली कमान

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

झारखंड

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

अंगरक्षकों की प्रतिनियुक्ति सुरक्षा के उद्देश्य से की जाती है, न कि अन्य कार्य के लिए

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

झारखंड

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

12 लाख 59 हजार 373 का डिजिटाइजेशन