गढ़वा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान खाटू श्यामजी की जयंती

By : News11 Bharat
गढ़वा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान खाटू श्यामजी की जयंती

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल मुख्यालय के मुख्य बजार स्थित फुलवारी के समीप भगवान खाटू श्याम जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. इस अवसर पर स्थानीय युवाओं दीपक कुमार सोनी, विकास कुमार मद्धेशिया एवं अभिषेक कुमार सोनी के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम स्थल पर भगवान खाटू श्याम जी की भव्य प्रतिमा सजाई गई थी, जिसे फूलों की मालाओं, रंगीन झालरों एवं दीपों से आकर्षक रूप से सजाया गया था. 

श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्याम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा.कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस निरीक्षक अभिजीत गौतम मिश्रा एवं थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी के संयुक्त कर-कमलों द्वारा किया गया. इस अवसर पर उन्होंने भगवान खाटू श्याम जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की तथा भगवान के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में केक काटा. तत्पश्चात दोनों अधिकारियों ने श्रद्धा पूर्वक भगवान की तस्वीर के मुख में केक अर्पित कर प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया.

कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच मीठे व्यंजन एवं प्रसाद का वितरण भी किया गया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए निरीक्षक अभिजीत गौतम मिश्रा ने कहा कि भगवान खाटू श्याम जी आस्था और समर्पण के प्रतीक हैं. उन्होंने अपने जीवन में सत्य, धर्म और न्याय की रक्षा के लिए जो त्याग किया, वह आज भी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है. वहीं, थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी ने कहा कि समाज में एकता, प्रेम और सद्भाव बनाए रखने के लिए भगवान श्याम जी के आदर्शों को अपनाना आवश्यक है.

कार्यक्रम के आयोजकों ने भगवान खाटू श्याम जी के बारे में बताते हुए कहा कि महाभारत काल में वे बर्बरीक के रूप में अवतरित हुए थे. बर्बरीक भीम के पौत्र और घटोत्कच के पुत्र हैं. उन्होंने प्रतिज्ञा ली थी कि वे युद्ध में सदैव उस पक्ष का साथ देंगे जो हार रहा होगा. जब भगवान श्रीकृष्ण को यह ज्ञात हुआ कि बर्बरीक की यह प्रतिज्ञा महाभारत युद्ध के परिणाम को प्रभावित कर सकती है, तब उन्होंने उनसे युद्ध में भाग न लेने का आग्रह किया. बर्बरीक ने धर्म और कृष्णभक्ति के मार्ग को स्वीकार करते हुए अपना शीश दान कर दिया. भगवान श्रीकृष्ण ने प्रसन्न होकर उनके शीश को वरदान दिया कि कलियुग में वे खाटू श्याम के नाम से पूजे जाएंगे और उनके नाम का स्मरण करने मात्र से भक्तों के सभी कष्ट दूर होंगे.

इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह से ही भजन-कीर्तन, आरती और भक्ति गीतों का दौर चलता रहा. "हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा" के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा. भक्तजन बड़ी श्रद्धा से भगवान के दरबार में माथा टेकते रहे.कार्यक्रम में स्थानीय समाजसेवक, व्यापारी, एवं युवा वर्ग की उल्लेखनीय उपस्थिति रही. मौके पर धीरज कुमार चंद्रवंशी, अनिमेष दास,मुकेश कुमार तिवारी, अंकित कुमार दुबे, कार्तिक कुमार पांडेय सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. कार्यक्रम के सफल संचालन में युवा समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अंत में आयोजकों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, प्रेम और आस्था की भावना प्रबल होती है. भगवान खाटू श्याम जी की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे और समाज में शांति, सद्भाव और समृद्धि का वातावरण बना रहे  इसी कामना के साथ कार्यक्रम का समापन भक्ति गीतों और प्रसाद वितरण के साथ हुआ.

यह भी पढ़ें: पथरा पंचायत में जेरेडा की ओर से किसानों को ऊर्जा संरक्षण का दिया गया प्रशिक्षण

संबंधित सामग्री

निशा भगत की मौत के मामले में NCST ने लिया संज्ञान, उच्च अधिकारियों से मांगी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट

निशा भगत की मौत के मामले में NCST ने लिया संज्ञान, उच्च अधिकारियों से मांगी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट

आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संज्ञान लिया है.

07 November 2026
गुमला पहुंचे पूर्व CM रघुवर दास, दिवंगत निशा भगत को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि 

गुमला पहुंचे पूर्व CM रघुवर दास, दिवंगत निशा भगत को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज गुमला में आदिवासी नेत्री निशा भगत के पैतृक गांव पहुंचकर उनको नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके पार्थिव शरीर पर मिट्टी दी.

07 November 2026
Best 5G Phone under Rs 20000: कमाल के फीचर्स के साथ मिलेंगे ये 5 बेस्ट स्मार्टफोन, Xiaomi से Samsung तक के विकल्प 

Best 5G Phone under Rs 20000: कमाल के फीचर्स के साथ मिलेंगे ये 5 बेस्ट स्मार्टफोन, Xiaomi से Samsung तक के विकल्प 

20 हजार रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं ये पांच स्मार्टफोन, देखें फीचर्स

07 November 2026
चौपारण के जोकट में NH-19 पर रोज का महाजाम, धूल-गर्दे से बीमार हो रहे ग्रामीण

चौपारण के जोकट में NH-19 पर रोज का महाजाम, धूल-गर्दे से बीमार हो रहे ग्रामीण

सिक्स लेन कंपनी पर फूटा गुस्सा, बोले - पानी छिड़काव नहीं हुआ तो नहीं करेंगे सहयोग

07 November 2026
संत माईकल +2 स्कूल मुरी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा 

संत माईकल +2 स्कूल मुरी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा 

संत माईकल +2 स्कूल, मुरी में रंगोली एवं दीप जलाओ-दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह नजर आया.

07 November 2026