न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्कः आठ लेन सड़क पर 99 कोयलांचल सिटी के सामने पड़ी दुर्घटनाग्रस्त एक बाइक को आग के हवाले कर दिया गया. शुक्रवार रात दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई थी. देर रात एक पक्ष के समर्थकों ने बाइक में आग लगा दी. बाइक जल कर राख हो गई. शुक्रवार की रात यहां दो बाइक की टक्कर में बारामुड़ी बस्ती के नंदू राय की मौत हो गई थी. जबकि दूसरी बाइक पर सवार बारामुड़ी खटाल के श्याम यादव और कुंदन गंभीर रुप से घायल हो गया थे. बाद में असर्फी अस्पताल में डॉक्टरों पर लारवाही का आरोप लगाकर जमकर बवाल किया गया था.
नंदू राय के समर्थन में आए बस्ती के सैंकड़ो लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की और सड़क जाम कर दी थी. बाद में पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी थी. शुक्रवार की रात साढ़े दस बजे के बाद मामला तो शांत हो गया लेकिन आक्रोशितों ने देर रात कसियाटांड़ मोड़ के पास सड़क पर पड़ी श्याम की बाइक में आग लगा दी.
इधर घायल कुंदन और श्याम का इलाज करने से असर्फी के डॉक्टरों ने मना कर दिया. क्योंकि कुछ लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ के दौरान डॉक्टरों के साथ मारपीट भी की थी. हालांकि घायलों के परिजनों ने बताया कि पूरे हंगामे में उनके लोगों का कोई हाथ नहीं है, क्योंकि हमारे मरिजों का इलाज पहले से चल रहा था. मृतक पक्ष के लोगों ने हंगामा किया था. बाद में घायलों को एसजेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
दुर्घटना वाली बाइक में लगा दी आग, शुक्रवार की रात को दो बाइक में हो गई थी टक्कर
एक बाइक सवार की हो गई थी मौत
संबंधित सामग्री
बहरागोड़ा के छात्र की भुवनेश्वर में संदिग्ध मौत, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, भुवनेश्वर में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष में पढ़ाई कर रहा था सागर तोराई
पाकुड़ कोल रेलवे साइडिंग का पूर्व रेलवे की GM गीतिका पांडेय ने किया निरीक्षण, लोडिंग बढ़ाने के दिए निर्देश
जीएम ने महिला यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए
सरायकेला जिला उपायुक्त ने किया कुकडु प्रखंड कार्यालय सह क्षेत्र भ्रमण और सभी विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया
पूरे परिसर व क्लास रूप का निरीक्षण कर छात्राओं से सीधा संवाद कर वोटर कार्ड आदि से संबंधित प्रश्नोत्तरी की व सही जवाब देने पर पुरस्कृत भी किया
JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के मामले में HC में सुनवाई, प्रार्थियों ने सरकार के फैसले पर उठाए सवाल, कल फिर होगी सुनवाई
JSSC CGL की परीक्षा को रद्द करने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान प्रार्थियों की ओर से जवाब दाखिल किया गया और उनकी ओर से बहस पूरी कर ली गई.
त्योहारों से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड बॉर्डर पर 6 भट्ठियां ध्वस्त
मौके से कुल 470 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई, वहीं 23,000 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ को घटनास्थल पर ही विनष्ट किया गया.