टीएसपीसी के दो गुटों की वर्चस्व की लड़ाई से खलारी कोयलांचल में दहशत, प्रशासन की ...

टीएसपीसी के दो गुटों की वर्चस्व की लड़ाई से खलारी कोयलांचल में दहशत, प्रशासन की निगरानी में डकरा कांटा घर चालू

टीएसपीसी के दो गुटों की वर्चस्व की लड़ाई से खलारी कोयलांचल में दहशत प्रशासन की निगरानी में डकरा कांटा घर चालू

मुमताज अहमद/न्यूज11 भारत

खलारी/डेस्क: खलारी कोयलांचल इन दिनों उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई का अखाड़ा बनता जा रहा है. संगठन के अलग-अलग गुटों द्वारा जारी धमकी भरे पत्रों ने कोयला व्यवसायियों, ट्रांसपोर्टरों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. यह स्थिति पुलिस-प्रशासन के लिए भी गंभीर चुनौती बन गई है.

बताया जा रहा है कि एक ओर सुदर्शन जी के नाम से जारी धमकी भरे पत्र ने क्षेत्र में खलबली मचा दी, वहीं दूसरी ओर टीएसपीसी गुट के विविशन जी द्वारा जारी एक अन्य पत्र ने इस वर्चस्व की लड़ाई को और खुलकर सामने ला दिया. दोनों गुटों द्वारा अपनी-अपनी पकड़ और प्रभाव दिखाने की कोशिश से कोयला कारोबार सीधे प्रभावित हो रहा है.

इस बीच, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार को प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच डकरा कांटा घर को पुनः से चालू कराया गया. कांटा घर चालू होने से कोयला परिवहन आंशिक रूप से शुरू तो हुआ, लेकिन व्यवसायियों के मन में अब भी डर और असमंजस की स्थिति बनी हुई है. स्थानीय कोयला व्यवसायियों का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों और संगठन के अंदरूनी संघर्ष के कारण वे भय के माहौल में काम करने को मजबूर हैं. उन्हें अपनी सुरक्षा और कारोबार दोनों की चिंता सता रही है.

इधर, प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और कोयला कारोबार को सुरक्षित माहौल देने के लिए लगातार गश्ती और निगरानी बढ़ा दी गई है.

खलारी कोयलांचल में टीएसपीसी के दो गुटों के बीच चल रही यह वर्चस्व की जंग न सिर्फ संगठन की अंदरूनी लड़ाई को उजागर कर रही है, बल्कि इसका सीधा असर आम लोगों, मजदूरों और कोयला कारोबार पर भी पड़ रहा है. ऐसे में अब सभी की नजर प्रशासन की कार्रवाई और आगे की स्थिति पर टिकी हुई है.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर में रफ्तार का कहर, सड़क दुर्घटना में टेंपू सवार महिला की मौत

संबंधित सामग्री

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

झारखंड

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

NEET-UG 2026 का परिणाम जारी हो गया है. झारखंड के सहर्ष कुमार गुप्ता 99.977 परसेंटाइल के साथ स्टेट टॉपर बनें हैं. इसके अलावा जेवीएम श्यामली के छात्रों ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया है.

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

झारखंड

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

राजधानी रांची समेत कई जिलों में आज झमाझम बारिश की संभावना जताई गयी है. वहीं कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

झारखंड

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

एनटीए ने घोषित किए दोबारा आयोजित परीक्षा के परिणाम, मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया को मिलेगी रफ्तार

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

देश-विदेश

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथ खींचने के दौरान बढ़ी भीड़, कई श्रद्धालु हुए घायल

दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

झारखंड

दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

30 से 180 दिन तक बिना वैध आपत्ति लंबित मिले आवेदन, पांच अंचल अधिकारियों पर 2.68 लाख का जुर्माना