न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: 14th जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले जेल में बंद आरोपी श्वेता कुमारी गुप्ता की जमानत याचिका पर अब 11 अगस्त को सुनवाई होगी. याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई होगी. मामले में सीआईडी को जवाब दाखिल करना है. जेपीएससी की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता तबादले के बाद भी जेपीएससी में ही जमी थीं. वह परीक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देख रही थीं. 14th जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले को लेकर 21 जुलाई को रांची पुलिस और सीआईडी ने कार्रवाई की थी. सीआईडी ने जेपीएससी कार्यालय में छापेमारी की थी. मामले में अबतक करीब एक दर्जन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. वही जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष एल खियांग्ते से सीआईडी पूछताछ कर चुकी है. वहीं परीक्षा की कथित गड़बड़ी को लेकर युवाओं का आंदोलन भी जारी है. छात्र परीक्षा रद्द करने और सीबीआई से जांच कराने की मांग कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: विश्व आदिवासी दिवस पर पाकुड़ में जनजातीय संस्कृति का भव्य उत्सव, 9 अगस्त को रविन्द्र भवन में होगा आयोजन