न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: पूर्व JPSC चेयरमैन एल. खियांग्ते की जमानत याचिका दूसरे बेंच में ट्रांसफर होगी. बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में एल खियांग्ते की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। न्यायाधीश अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने मामले को मुख्य न्यायाधीश के पास भेजा है. Prevention of Corruption Act से जुड़ा मामला होने के कारण उचित बेंच में सुनवाई के लिए भेजा गया. Corruption से जुड़े मामलों की सुनवाई न्यायाधीश अनुभा रावत चौधरी की अदालत में होती है. CID कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद खियांग्ते ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. विशेष CID अदालत ने 5 सितंबर 2026 को जमानत याचिका खारिज की थी. 10 अगस्त, 2026 से पूर्व JPSC अध्यक्ष एल. खियांग्ते न्यायिक हिरासत में हैं. JPSC परीक्षा में अनियमितता और भ्रष्टाचार के मामले में जेल में हैं खियांग्ते. मामले में CID कर चार्जशीट दाखिल चुकी है.
यह भी पढ़ें: मायापुर रेलवे ट्रैक पर मिला 42 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, सिर पर चोट के कई निशान; इलाके में सनसनी