राजगंज बरवाडीह में मां षष्ठी की वार्षिक पूजा सह मेला संपन्न, आसपास के गांवों से भी आये श्रद्धालु

राजगंज बरवाडीह में मां षष्ठी की वार्षिक पूजा सह मेला संपन्न, आसपास के गांवों से भी आये श्रद्धालु

राजगंज बरवाडीह में मां षष्ठी की वार्षिक पूजा सह मेला संपन्न आसपास के गांवों से भी आये श्रद्धालु

उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत

राजगंज/डेस्क: शुक्रवार को बाघमारा प्रखंड के राजगंज   बरवाडीह गांव स्थित मां षष्ठी की वार्षिक पूजा सह मेला का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया. पूजा कार्यक्रम प्रातःकाल नैईआ परमेश्वर महतो की अगुवाई में संपन्न हुआ. सोलह आना विधि से पूजा-अर्चना के पश्चात आसपास के गांवों से आए सैकड़ों बच्चे-बच्चियों का मुंह जुठान (अन्नप्राशन संस्कार) कराया गया.

इस अवसर पर ग्रामीणों ने अपने परिवार एवं बच्चों की सुख-समृद्धि और सभी प्रकार की विघ्न-बाधाओं से रक्षा हेतु मां षष्ठी से मन्नतें मांगी. मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालुओं द्वारा मिट्टी के घोड़े बनाकर माता को अर्पित किया गया. पूजा के दौरान आठकोलाई भोग के रूप में चावल, मूंग, मकई, चना, अरहर, मटर, कुरथी, सिम, बदाम एवं खापैर पीठा आदि अन्न अर्पित किए गए.

शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें झूमर नाच और नटुवा नाच ने दर्शकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम में शंकर महतो एवं जयलाल महतो (बरवाडीह) के नेतृत्व में शंभू महतो की टीम ने आकर्षक प्रस्तुति दी.

मेले में मनिहारी, चाट, चौमिन, खिलौने, गुब्बारे, झालमुढ़ी, छोले-भटूरे सहित कई स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों ने जमकर खरीदारी और मनोरंजन का आनंद लिया.

मौके पर गांव के शंकर किशोर महतो, नुनाराम महतो, गौतम महतो, सुनील, बिकेश, सुभाष, रामू, सुरेश, सुरेंद्र, अजीत सहित कई ग्रामीणों ने सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: जनसाधारण की सुरक्षा के लिए से जिला परिवहन पदाधिकारी ने जारी की बस परिचालन की महत्वपूर्ण सूचना

संबंधित सामग्री

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

झारखंड

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

समस्तीपुर के पांचोपुर में बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर किया जख्मी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

बिहार

समस्तीपुर के पांचोपुर में बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर किया जख्मी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

राहे प्रखंड में विधायक अमित कुमार महतो ने किया विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास

झारखंड

राहे प्रखंड में विधायक अमित कुमार महतो ने किया विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास

एन.आर. प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला में तृतीय और चतुर्थ मतदान पदाधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण

झारखंड

एन.आर. प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला में तृतीय और चतुर्थ मतदान पदाधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण

मतदान प्रक्रिया से संबंधित दायित्वों एवं कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी