प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित होने वाला वार्षिक फागुन मेला इस वर्ष आगामी 1 मार्च 2026,दिन रविवार को आयोजित किया जाएगा.मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. इसी क्रम में प्रखंड कार्यालय भरनो द्वारा मेला संचालन के लिए डाक (नीलामी) की प्रक्रिया पूरी कर ली गई.गुरुवार को बीडीओ कार्यालय कक्ष में बीडीओ अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में डाक प्रक्रिया प्रारंभ की गई.इस दौरान डाक वक्ता के रूप में शिव कुमार केशरी,मनसा उरांव, प्रदीप शाही,कृष्णा उरांव, शेख आमीन और चंगेज खान उपस्थित थे.इस खुली डाक की शुरुआत न्यूनतम 18,010 रुपये से की गई. तीन दौर तक चली बोली प्रक्रिया के बाद शिव कुमार केशरी ने सर्वाधिक 19,030 रुपये की बोली लगाकर मेला का डाक अपने नाम कर लिया.
डाक प्रक्रिया पूरी होने के बाद बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फागुन मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है.उन्होंने प्रखंड के सभी आम एवं खास नागरिकों तथा इच्छुक व्यक्तियों से मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की.उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से मेले को शांतिपूर्ण,व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए आवश्यक तैयारी की जाएगी.उन्होंने मेला लगाने के बाद परिसर की बेहतर साफ सफाई करवाने का निर्देश डाक लेने वाले को दिया.गौरतलब है कि हर वर्ष फागुन माह में आयोजित होने वाला यह मेला स्थानीय ग्रामीणों के लिए मनोरंजन,व्यापार और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र होता है.
मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें, झूले,पारंपरिक खाद्य पदार्थों के स्टॉल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहते हैं.इस वर्ष भी मेले को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है.इस अवसर पर प्रमुख पारस नाथ उरांव, पंचायत समिति सदस्य जहांगीर आलम,मोहम्मद शबीर,अभिषेक गुप्ता, मुकेश उरांव,कपिल गोप, सुदामा केशरी,मुरारी केशरी,पीके सिंह,जाबू फरास,आशीष नाथ शाहदेव,बप्पी उरांव,बबलू शाही,विकास केशरी,मनोज उरांव,राजदेव सिंह,विशाल केशरी,श्याम उरांव,रतन केशरी,विष्णु उरांव,मीर आरिफ,दिलीप उरांव, मोक्तार आलम,सुदर्शन महली,विवेक केशरी,विजय गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: मतगणना की तैयारी पूरी, कल मतपेटी से खुलेगा राज, किसके सिर सजेगा सिमडेगा नगर का ताज