न्यूज11 भारत
लोहरदगा/डेस्क: कुडू इंदिरा गांधी चौक स्थित बिड़ला शिव मंदिर का वार्षिक उत्सव आगामी शुक्रवार, 5 जून को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा. इस अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. मंदिर के पुजारी एवं पुरोहित विजय पंडित ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्सव की शुरुआत सुबह भव्य कलश यात्रा से होगी. कलश यात्रा के पश्चात भगवान शिव का विशेष पूजन, रुद्राभिषेक एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.
उन्होंने बताया कि धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत दोपहर 2 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु एवं आमजन प्रसाद ग्रहण करेंगे. उत्सव को लेकर मंदिर समिति एवं स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा तैयारियां अंतिम चरण में हैं. मंदिर प्रबंधन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से वार्षिक उत्सव में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने एवं भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है.
यह भी पढ़ें: बच्चे को अनाथ आश्रम भेजने की बात सुन भावुक हुए DC, तत्काल दिलाई आर्थिक सहायता