अवैध बालू पर प्रशासन की बड़ी कारवाई, तिरुलडीह में ट्रेंच काटकर प्रशासन ने किया रास्ता बंद

अवैध बालू पर प्रशासन की बड़ी कारवाई, तिरुलडीह में ट्रेंच काटकर प्रशासन ने किया रास्ता बंद

अवैध बालू पर प्रशासन की बड़ी कारवाई तिरुलडीह में ट्रेंच काटकर प्रशासन ने किया रास्ता बंद

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

सरायकेला/डेस्क; सरायकेला-खरसावां जिला में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ प्रशासन की करवाई अब सख्त हो  है. केवल जब्ती तक सीमित न रहकर इस बार तिरुलडीह घाट क्षेत्र में माफियाओं के रास्तों पर ही प्रहार किया गया.

तिरुलडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सपादा और तिरुलडीह घाट में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध परिवहन मार्गों पर ट्रेंच काट कर रास्तों को पूरी तरह अवरोध दिया. 

जिला प्रशासन के निर्देश पर थाना प्रभारी कौशल कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने संभावित अवैध उत्खनन स्थलों का निरीक्षण किया. कई ऐसे कच्चे मार्ग चिह्नित किए गए, जिनका उपयोग रात के अंधेरे में बालू ढुलाई के लिए किया जाता था. इन मार्गों को जेसीबी की मदद से ट्रेंच काट कर बंद कर दिया गया.

अधिकारियों का कहना है कि अब  नियमित अंतराल पर ऐसे अभियान चलाए जाएंगे ताकि अवैध खनन की पूरी शृंखला को तोड़ा जा सके.

प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि नियमों की अनदेखी कर बालू उत्खनन, भंडारण या परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

वहीं प्रशासन इसे पर्यावरण संरक्षण और राजस्व सुरक्षा की दिशा में बड़ी पहल मान रहा है.

यह भी पढ़ें: भाकपा माले की शिकायत पर जमीन रसीद वसूली मामला, सीओ ने जारी किए जांच व स्पष्टीकरण पत्र

संबंधित सामग्री

बोकारो जिला व्यवहार न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी,  मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड तैनात

झारखंड

बोकारो जिला व्यवहार न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी,  मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड तैनात

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कर्मचारी आंदोलन, पूरे कैंपस में बाधित हुई पढ़ाई

झारखंड

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कर्मचारी आंदोलन, पूरे कैंपस में बाधित हुई पढ़ाई

JBVNL बोर्ड की बैठक आज मुख्यालय में, कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की संभावना

झारखंड

JBVNL बोर्ड की बैठक आज मुख्यालय में, कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की संभावना

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आटा उत्पादन केन्द्र, कर्णपुरा बेंगाबाद में कार्यक्रम का आयोजित

झारखंड

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आटा उत्पादन केन्द्र, कर्णपुरा बेंगाबाद में कार्यक्रम का आयोजित

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का नौवां दिन, सदन की कार्यवाही शुरू

झारखंड

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का नौवां दिन, सदन की कार्यवाही शुरू