न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रिश्वत कांड मामले के आरोपी मुंशी राजू कुमार साहू ने कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है. आरोपी ने एसीबी की विशेष कोर्ट में याचिका दाखिल कर जमानत की गुहार लगाई है. राजू कुमार साहू द्वारा दायर याचिका पर कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई. करेगा. बता दें कि राजू कुमार साहू पर ड्यूटी लगाने के एवज होम गार्ड जवान से घूस की मांग करने का आरोप है. होम गार्ड आरोपी मुंशी ने जवान से 7000 रुपए की घूस की मांग की थी. इसके बाद मामले को लेकर होम गार्ड जवान श्रवण गोप ने एसीबी से शिकायत की थी. तब एसीबी ने मामले के सत्यापन के लिए टीम बनाई और 21 मई 2026 को जाल बिछाकर घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. एसीबी ने आरोपी राजू कुमार साहू के पास से 21000 रुपए भी बरामद किये थे.
यह भी पढ़ें: हज यात्रा पूर्ण कर झारखंड के 300 हाजी सकुशल स्वदेश लौटे, कोलकाता में एयरपोर्ट पर मंत्री हफीजुल हसन ने किया स्वागत