विकास कुमार/न्यूज़ 11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू : हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय कर्पूरी मैदान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती 24 जनवरी 2026 को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय नाई महासभा, हुसैनाबाद इकाई द्वारा किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर शोषित, पीड़ित, दलित और पिछड़े समाज के सच्चे मसीहा थे. सादगी, ईमानदारी और सामाजिक न्याय के लिए उनका पूरा जीवन समर्पित रहा. आरक्षण नीति को लागू कर उन्होंने वंचित वर्गों को शिक्षा और रोजगार से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया. कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखी, जो आज भी लोकतंत्र को दिशा दे रही है. उनके विचार सामाजिक एकता और समानता को मजबूत करते हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय नाई महासभा, हुसैनाबाद के सचिव संतोष ठाकुर ने की. इस अवसर पर नगर प्रशासक हुसैनाबाद शशि शेखर सुमन, नगर पंचायत की निवर्तमान अध्यक्ष शशि कुमार, राष्ट्रीय नाई महासभा के अध्यक्ष कृष्णा ठाकुर, अमलेश ठाकुर, रविरंजन कुमार ठाकुर, अशोक ठाकुर, शक्ति ठाकुर, दिनेश ठाकुर, भिखारी ठाकुर , किशोर कुमार, सुभाष ठाकुर, विजय ठाकुर, अरूण ठाकुर अनोज ठाकुर, राजीव ठाकुर, संतोष ठाकुर सहित कई समाजसेवी और नागरिक मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: भरनो में प्रज्ञा केंद्र चलाने वाली दिव्यांग युवती से 20 हजार की ठगी,स्कूटी से आए थे 2 युवक