चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्ची को एचआईवी संक्रमण: स्वास्थ्य विभाग एक्टिव, स...

चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्ची को एचआईवी संक्रमण: स्वास्थ्य विभाग एक्टिव, सिविल सर्जन सहित 2 अधिकारी निलंबित

चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्ची को एचआईवी संक्रमण स्वास्थ्य विभाग एक्टिव सिविल सर्जन सहित 2 अधिकारी निलंबित

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- 
पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के सदर अस्पताल, चाईबासा में थैलेसीमिया से पीड़ित 7 वर्षीय बच्ची के एचआईवी संक्रमित पाए जाने के मामले में झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने लापरवाही बरतने के आरोप में चाईबासा के सिविल सर्जन और मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. एसीएमओ को सिविल सर्जन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

 उच्च स्तरीय जांच टीम का गठन
घटना की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय जांच टीम गठित की गई है. इस टीम में 6 सदस्य होंगे. यह टीम पूरे मामले की गहराई से जांच कर विस्तृत रिपोर्ट विभाग को सौंपेगी. टीम को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही रोकने के लिए आवश्यक तकनीकी और प्रशासनिक सुधारों की सिफारिशें प्रस्तुत करें.

आपात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सख्त निर्देश
रविवार को अपर मुख्य सचिव . अजय कुमार सिंह ने राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जनों के साथ आपात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की. इस बैठक में कारपोरेशन के एमडी . अबू इमरान और विभाग की विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा भी मौजूद थीं.

बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए 
लेटेस्ट मशीन से एचआईवी टेस्ट: सभी जिलों में रैपिड किट से टेस्ट बंद कर नेट या ELISA जैसी लेटेस्ट मशीनों से जांच करने का आदेश. ब्लड बैंकों का ऑडिट: सभी सिविल सर्जनों को अपने-अपने ब्लड बैंक की जांच कर ऑडिट रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने का निर्देश. रिक्त पदों पर बहाली: सभी जिलों में ब्लड बैंक और लैब विभाग के रिक्त पदों पर तत्काल बहाली के आदेश दिए गए.सुरक्षा मानकों की समीक्षा: सभी ब्लड बैंकों में ब्लड सेपरेटर और आधुनिक टेस्टिंग उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश.

“गंभीर प्रणालीगत चूक, तुरंत सुधार जरूरी”- अपर मुख्य सचिव
अपर मुख्य सचिव . अजय कुमार सिंह ने इस घटना को “गंभीर प्रणालीगत चूक” करार देते हुए कहा,“यह घटना बेहद चिंताजनक है. रैपिड किट द्वारा एचआईवी जांच तुरंत बंद करने और सभी जिलों में आधुनिक टेस्टिंग मशीनें अधिष्ठापित करने का निर्देश दिया गया है. ब्लड बैंक संचालन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी.”उन्होंने चेतावनी दी कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

400

 

संबंधित सामग्री

साहिबगंज: मनौव्वर बना मनोहर, नाम बदलकर शादी! मंदिर से मुस्लिम युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

झारखंड

साहिबगंज: मनौव्वर बना मनोहर, नाम बदलकर शादी! मंदिर से मुस्लिम युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

साहिबगंज जिले में एक मुस्लिम युवक ने अपना नाम बदलकर एक नाबालिग हिन्दू लड़की से शादी रचाई, लेकिन मौके पर तुरंत पुलिस पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया.

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

झारखंड

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

NEET-UG 2026 का परिणाम जारी हो गया है. झारखंड के सहर्ष कुमार गुप्ता 99.977 परसेंटाइल के साथ स्टेट टॉपर बनें हैं. इसके अलावा जेवीएम श्यामली के छात्रों ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया है.

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

झारखंड

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

राजधानी रांची समेत कई जिलों में आज झमाझम बारिश की संभावना जताई गयी है. वहीं कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

झारखंड

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

एनटीए ने घोषित किए दोबारा आयोजित परीक्षा के परिणाम, मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया को मिलेगी रफ्तार

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

देश-विदेश

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथ खींचने के दौरान बढ़ी भीड़, कई श्रद्धालु हुए घायल