ठाकुरगांव थाना पुलिस ने चोरी के 5 आरोपितों को किया गिरफ्तार, चोरी का समस्त सामान बरामद

ठाकुरगांव थाना पुलिस ने चोरी के 5 आरोपितों को किया गिरफ्तार, चोरी का समस्त सामान बरामद

ठाकुरगांव थाना पुलिस ने चोरी के 5 आरोपितों को किया गिरफ्तार चोरी का समस्त सामान बरामद

न्यूज11 भारत
बुढ़मू/डेस्कः-
ठाकुरगाँव थाना क्षेत्र के कर्बला मुहल्ला उरूगुटू में एक विधवा महिला के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस संबंध में थाना कांड संख्या 82/25, दिनांक 20 अक्टूबर 2025, धारा 331(4)/305(a)/3(5) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था.पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राँची के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक खलारी के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी में संलिप्त पाँच आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों में मेराज अंसारी (20), इमरान राय (22), अरबाज खान (24), असर अली उर्फ चाँद (25) तथा सोनार राजेश कुमार (35) शामिल हैं.छानबीन के क्रम में आरोपितों की निशानदेही पर सोनार राजेश कुमार की दुकान से चोरी किए गए सभी सोने-चाँदी के गहने बरामद कर लिये गए. पुलिस ने पूछताछ के दौरान जाना कि चोरी का माल इन्हीं के माध्यम से बेचा गया था.बरामद सामानों में 2 चाँदी की अंगूठियाँ (10 ग्राम), 4 कंगन (60 ग्राम), 1 बाल चोटी (67 ग्राम), 2 जोड़ी पायल (100 ग्राम), 1 गले का हार (102 ग्राम), सोने के कानफूल (2.8 ग्राम) तथा नोज पिन (0.1 ग्राम) शामिल हैं.पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में से इमरान राय और असर अली उर्फ चाँद पूर्व में भी चोरी के मामलों में संलिप्त रहे हैं.

छापामारी दल में थाना प्रभारी उप निरीक्षक शुभम कुमार, उप निरीक्षक दिलीप कुमार, उप निरीक्षक पंकज कुमार यादव और ठाकुरगाँव थाना रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे.पुलिस ने बताया कि आगे भी क्षेत्र में इस तरह की आपराधिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

संबंधित सामग्री

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

झारखंड

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

अंगरक्षकों की प्रतिनियुक्ति सुरक्षा के उद्देश्य से की जाती है, न कि अन्य कार्य के लिए

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

झारखंड

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

12 लाख 59 हजार 373 का डिजिटाइजेशन

सिक्किम में मीथेन ब्लास्ट के बाद निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 27 मजदूर,7 मजदूरों की मौत, 20 को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

देश-विदेश

सिक्किम में मीथेन ब्लास्ट के बाद निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 27 मजदूर,7 मजदूरों की मौत, 20 को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

पहले 17 मजदूरों के फंसने की खबर आई थी, जांच में 27 के फंसे होने की बात सामने आई

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, हिंसा करने वालों पर FIR दर्ज

देश-विदेश

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, हिंसा करने वालों पर FIR दर्ज

पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले और सरकारी संपत्ति को नुकसान का केस दर्ज

साकची जेल चौक के पास सड़क हादसा: स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत, बाइक से गिरने पर सिर में लगी थी गंभीर चोट

झारखंड

साकची जेल चौक के पास सड़क हादसा: स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत, बाइक से गिरने पर सिर में लगी थी गंभीर चोट

अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई