न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बीते दिनों झमाझम बारिश हुई, लेकिन अब मौसम साफ़ होने की संभावना है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज 4 नवंबर से राज्य में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने लगेंगी. वहीं तापमान में गिरावट की वजह से ठंड बढ़ने की भी संभावना है.
मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. ऐसे में 6 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना है. फिलहाल रांची का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस है. आने वाले दिनों में दिन का तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है.
मौसम विभाग के अनुसार, आज 4 नवंबर को राजधानी रांची में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं. कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की भी संभावना है. हालांकि मौसम विभाग ने इसे लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है.
इसे भी पढ़ें: पंडरा थाना क्षेत्र में COTPA कानून का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई, काटा गया चालान; सिगरेट जब्त