हुसैनाबाद में बीती रात्रि चाय दुकान और हरिहर चौक पर हमला, तीन घायल, एक रेफर

हुसैनाबाद में बीती रात्रि चाय दुकान और हरिहर चौक पर हमला, तीन घायल, एक रेफर

हुसैनाबाद में बीती रात्रि चाय दुकान और हरिहर चौक पर हमला तीन घायल एक रेफर 

न्यूज़11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क:
पलामू जिले के हुसैनाबाद में शुक्रवार देर रात कुछ युवकों ने चाय दुकान में घुसकर चाकू, डंडा और बोतलों से हमला कर दिया. घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. पलामू जिले के हुसैनाबाद स्थित सिद्धनाथ पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार देर रात हिंसक घटना सामने आई. 

बताया जाता है की दर्जन से अधिक भर युवकों ने एक चाय दुकान में घुसकर चाकू, डंडा और बियर की बोतलों से हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस घटना में चाय दुकान संचालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुकान संचालक के माथे पर गहरी चोट आई है, जिस कारण कई टांके लगाने पड़े. साथ ही उनकी पीठ पर चाकू के कई वार किए जाने की बात भी सामने आई है. घायलों में दरुआ गांव निवासी सुधीर पाठक और मंजुराहा निवासी अभिमन्यु सिंह शामिल है. घटना का मुख्य कारण का अभी स्पष्ट नहीं हो सका है.

बताया जा रहा है कि इसी दौरान हमलावरों ने हरिहर चौक के पास चार पहिया वाहन से गुजर रहे सुशील कुमार सिंह पर भी हमला कर दिया. हमलावरों ने वाहन का शीशा तोड़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया. सुशील सिंह का कहना हैं की मेरा क्या कसूर हैं, मेरा तो मारपीट से कोई ताल्लुक ही नहीं था, घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद अभिमन्यु सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया. सूत्रों के अनुसार पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. क्षेत्र में गैंग बनाकर मारपीट की इस तरह की घटना को लेकर लोगों में चिंता देखी जा रही है.

यह भी पढ़े: मेदिनीनगर: पलामू कमिश्नर ने नवनियुक्त महापौर अरूणा शंकर व सभी वार्ड पाषर्दो को दिलाई पद की शपथ
 
संबंधित सामग्री

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

झारखंड

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

झारखंड

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

झारखंड

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

झारखंड

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से  घायल

झारखंड

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से घायल

सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो किया गया रेफर