घाघरा में पेंटर के बेटे तौसीफ राजा बने गुमला के 'जिला टॉपर', हासिल किए 94.2% अंक

घाघरा में पेंटर के बेटे तौसीफ राजा बने गुमला के 'जिला टॉपर', हासिल किए 94.2% अंक

घाघरा में पेंटर के बेटे तौसीफ राजा बने गुमला के जिला टॉपर हासिल किए 942 अंक

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क:  घाघरा प्रखंड के एक छोटे से गाँव कोटामाटी के रहने वाले तौसीफ राजा ने अपनी प्रतिभा से पूरे जिले का मान बढ़ाया है. प्लस टू एस एस हाई स्कूल, घाघरा के छात्र तौसीफ ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 94.2% अंक  लाकर पूरे जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है. एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले तौसीफ की इस कामयाबी ने पूरे प्रखंड को गौरवान्वित कर दिया है.

प्रतिष्ठित शिक्षक दादा की विरासत और पिता का संघर्ष

तौसीफ के पिता वारिश खान पेशे से एक पेंटर हैं. दिन भर मेहनत और रंग-पुताई का काम करने वाले वारिश खान के लिए यह पल किसी सपने से कम नहीं है. उन्होंने बताया कि तौसीफ के दादाजी घाघरा के एक अत्यंत सम्मानित और जाने-माने शिक्षक थे. वारिश खान ने कहा, आज बेटे ने जिला टॉप करके अपने दादाजी के नाम को रोशन कर दिया है. यह उन्हीं का आशीर्वाद और बेटे की दिन-रात की मेहनत का नतीजा है.

बीएससी (B.Sc) के साथ आगे बढ़ने का सपना

तौसीफ की माँ सरवरी बीवी ने अपने लाडले की इस उपलब्धि पर खुशी के आँसू पोंछते हुए कहा कि तौसीफ शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहा है. जिला टॉपर बनने के बाद तौसीफ अब बीएससी की पढ़ाई करना चाहते हैं. उनका लक्ष्य विज्ञान के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करना है. अपने बेटे की जिद और लगन को देखते हुए पिता वारिश खान ने दृढ़ संकल्प लिया है. उन्होंने कहा, "मैं एक पेंटर हूँ, लेकिन अपने बेटे के सपनों के आड़े गरीबी को नहीं आने दूँगा. मैं और भी मेहनत करूँगा ताकि तौसीफ जो बनना चाहता है, वह बन सके. हम उसका हर सपना पूरा करेंगे."
तौसीफ राजा की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय परिवार, पूरे घाघरा प्रखंड और जिले भर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि तौसीफ आज उन हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा बन गए हैं जो अभावों के बीच बड़े सपने देखते हैं. 

यह भी पढ़ें: कोलेबिरा की रानी बनीं कला संकाय की सिमडेगा जिला टॉपर, इंटर आर्टस में जिले के छात्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन

संबंधित सामग्री

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

झारखंड

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

झारखंड

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

देश-विदेश

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

वट सावित्री व्रत आज, सुहागिन महिलाएं रखेंगी उपवास

झारखंड

वट सावित्री व्रत आज, सुहागिन महिलाएं रखेंगी उपवास