न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: जमशेदपुर के गालूडीह में अज्ञात अपराधियों ने प्रज्ञा केंद्र संचालक एवं भाजपा नेता तारापद महतो की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई हैं. जानकारी के अनुसार, तारापद महतो का गांव के कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के चलते अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया गया हैं. हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही हैं. पुलिस ने अज्ञात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी हैं.
यह भी पढ़े: दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस की संयुक्त कार्रवाई, युवक से अफगानिस्तान का पासपोर्ट बरामद