न्यूज11 भारत
बुंडू/डेस्क:- बुंडू प्रखंड के अंतर्गत तैमारा घाटी से दशम फॉल को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य का आज भूमिपूजन तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा ने विधिवत रूप से किया. इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित होकर कार्यक्रम में शरीक हुए.इस सड़क के मजबूत होने से दशम फॉल घूमने वाले सैलानियों को जहां सुरक्षित यात्रा मिलेगी, वहीं स्थानीय निवासियों का भी आवागमन आसान हो जाएगा. यह मार्ग न केवल क्षेत्रीय पर्यटन को गति देगा, बल्कि आर्थिक विकास में भी मील का पत्थर साबित होगा.भूमिपूजन के दौरान विधायक मुंडा ने कहा, "क्षेत्रीय विकास की आधारशिला सशक्त सड़कें हैं. हमारी प्राथमिकता आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करना है. यह कार्य शीघ्र पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा, जिससे सभी को तत्काल लाभ मिले."
ये भी पढ़ेंः- Silver King Countries: इस देश के पास है सबसे अधिक चांदी, भारत के ज्वेलरी दुकानों में खपत होता है सबसे ज्यादा चांदी