तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा ने हादसे पर जताया गहरा शोक, घायलों से मिले, मदद औ...

तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा ने हादसे पर जताया गहरा शोक, घायलों से मिले, मदद और मुआवजे का दिया भरोसा

तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा ने हादसे पर जताया गहरा शोक घायलों से मिले मदद और मुआवजे का दिया भरोसा

अमित दत्ता/न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची-टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर बुंडू गोसाईडीह के पास गुरुवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 13 लोग घायल हो गए. घटना में शामिल वाहन जन आक्रोश रैली में भाग लेने जा रहे लोगों को लेकर बुंडू की ओर जा रहा था, तभी वाहन के अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे यह भीषण दुर्घटना हुई.

घटना की सूचना मिलते ही तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा, जो उस समय घाटशिला में चुनावी सभा में थे, तुरंत सक्रिय हो गए. उन्होंने फोन पर क्षेत्र के वरीय अधिकारियों और अपने सहयोगियों को निर्देश दिया कि वे तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को हर संभव मदद पहुंचाएं और गंभीर रूप से घायल लोगों को तुरंत ट्रॉमा सेंटर या रिम्स रांची रेफर किया जाए. इसके साथ ही विधायक ने रांची जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों से भी बात की और निर्देश दिया कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न रहे. बाद में विधायक विकास कुमार मुंडा स्वयं घाटशिला से देर रात रवाना होकर रिम्स रांची पहुंचे. रात करीब पौने बारह बजे वे रिम्स पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की और डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली. इसके बाद वे सदर अस्पताल भी पहुंचे और वहां भर्ती घायलों से भी बात की.

विधायक ने कहा कि इस कठिन घड़ी में सरकार और वे स्वयं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. उन्होंने अपनी ओर से आर्थिक सहायता राशि प्रदान की और बताया कि सरकार की ओर से दिवंगतों के परिजनों को मुआवजा आज उपलब्ध करा दिया जाएगा. घायलों के परिवारों से मिलकर विधायक ने कहा "यह दुर्घटना बेहद ही दर्दनाक और पीड़ादायक है. हमने कई अपने साथी खो दिए हैं. मैं इस घटना से गहरा दुखी हूं. ऐसी परिस्थितियों को हम वापस नहीं ला सकते, लेकिन इस दुख की घड़ी में मैं हर पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा हूं. इलाज में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी और प्रशासन को इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं.”

विधायक ने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि घायल सभी व्यक्तियों का नि:शुल्क और बेहतर उपचार सुनिश्चित किया जाए, वहीं मृतकों के परिजनों को शीघ्र सरकारी मुआवजा एवं राहत राशि प्रदान की जाए. तमाड़ और बुंडू क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने भी मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

यह भी पढ़े: गांडेय में भीषण सड़क दुर्घटना, तीन युवक हुए घायल
 
संबंधित सामग्री

अच्युत केशव बनाए गये झारखंड उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता, विधि विभाग ने जारी की अधिसूचना

झारखंड

अच्युत केशव बनाए गये झारखंड उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता, विधि विभाग ने जारी की अधिसूचना

हो गया फाइनल, TMC बागी सांसद NCPI में होंगे शामिल, NDA का करेंगे समर्थन, तृणमूल पर भी दावा करेंगे बागी

राजनीति

हो गया फाइनल, TMC बागी सांसद NCPI में होंगे शामिल, NDA का करेंगे समर्थन, तृणमूल पर भी दावा करेंगे बागी

धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आपनो घर सोसाइटी में एक युवती से छेड़खानी की कोशिश, फ्लैट मालिक समेत तीन गिरफ्तार

झारखंड

धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आपनो घर सोसाइटी में एक युवती से छेड़खानी की कोशिश, फ्लैट मालिक समेत तीन गिरफ्तार

अगले 3 घंटे में झारखंड के 13 जिलों में मौसम विभाग ने की भारी बारिश की भविष्यवाणी, आंधी-वज्रपात के साथ बरसेंगे मेघ

झारखंड

अगले 3 घंटे में झारखंड के 13 जिलों में मौसम विभाग ने की भारी बारिश की भविष्यवाणी, आंधी-वज्रपात के साथ बरसेंगे मेघ

वैष्णो मंदिर के नाम से बनाए गये ट्रस्ट का विरोध, ग्रामीणों ने की नया ट्रस्ट बनाने की मांग, 27 जून तक कमिटी पुनर्गठन का

झारखंड

वैष्णो मंदिर के नाम से बनाए गये ट्रस्ट का विरोध, ग्रामीणों ने की नया ट्रस्ट बनाने की मांग, 27 जून तक कमिटी पुनर्गठन का