रांची में तेजी से बढ़ रहा स्वाइन फ्लू! पांच बच्चे अस्पताल में भर्ती; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

स्वाइन फ्लू

रांची में तेजी से बढ़ रहा स्वाइन फ्लू! पांच बच्चे अस्पताल में भर्ती; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

रांची में तेजी से फैलते स्वाइन फ्लू संक्रमण के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने भी सतर्कता बढ़ा दी है.

रांची में तेजी से बढ़ रहा स्वाइन फ्लू पांच बच्चे अस्पताल में भर्ती स्वास्थ्य विभाग अलर्ट 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
राजधानी रांची में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) संक्रमण तेजी से फैल रहा है. वयस्कों के साथ-साथ अब यह संक्रमण बच्चों को भी अपनी चपेट में ले रहा है. रांची में स्वाइन फ्लू से संक्रमित पांच बच्चों को भर्ती किया गया है. इनमें भागलपुर का एक पांच माह का नवजात भी शामिल है. जानकारी के अनुसार तीनों बच्चों को पहले निमोनिया की शिकायत थी. इसी बीच जांच के दौरान तीनों बच्चों में स्वाइन फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई. सभी बच्चों का अस्पताल में ईलाज चल रहा है. इसके अलावा कल गुरुवार तक रांची में 24 मरीज संक्रमित पाए गए थे. 

रिम्स और सदर अस्पताल अलर्ट

इधर रांची में तेजी से फैलते स्वाइन फ्लू संक्रमण के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने भी सतर्कता बढ़ा दी है. रिम्स और सदर अस्पताल को अलर्ट मोड पर रखा गया है. रिम्स में संक्रमित मरीजों के लिए अलग व्यवस्था की गयी है. कॉटेज के ग्राउंड फ्लोर को स्वाइन फ्लू मरीजों के लिए आरक्षित किया गया है, जहां फिलहाल कई मरीजों का ईलाज चल रहा है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने विशेषकर दूसरे राज्यों और शहरों से आने वाले मरीजों को लेकर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. 

स्वाइन फ्लू के लक्षण

स्वाइन फ्लू में अचानक बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना या बंद होना, सिरदर्द, शरीर व मांसपेशियों में दर्द, अत्यधिक थकान और कमजोरी जैसे लक्षण हो सकते हैं. बच्चों में उल्टी-दस्त भी हो सकते हैं. सांस लेने में परेशानी, सांस तेज चलना, लगातार तेज बुखार, अत्यधिक सुस्ती, पानी या दूध नहीं पी पाना, होंठ या चेहरा नीला पड़ना तथा हालत तेजी से बिगड़ना गंभीर संकेत हैं. ऐसे लक्षण दिखने पर बच्चे का तत्काल ईलाज करवाएं.

इसे भी पढ़ें: रांची में एक साथ 25 से अधिक स्थानों पर चलाया गया सघन अपराध-रोधी चेकिंग अभियान

संबंधित सामग्री

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

झारखंड

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर के फेज-1 एवं फेज-2 का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के विस्तार एवं संचालन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

देश-विदेश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

मद्रास हाई कोर्ट ने नई हैंडबुक जारी कर इसी के अनुरूप फैसलों की भाषा को मर्यादित रखने की दी सलाह

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

झारखंड

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

देवेन्द्र नाथ महतो ने सुप्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर में माथा टेका, कहा- हम झारखण्ड के छात्रों को न्यायालय पर भरोसा है

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

झारखंड

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी में बड़ी मात्रा में गैर अनुमोदित रंग और मिलावटी खोवा व मिठाइयों को कराया नष्ट.

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

झारखंड

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

ग्रामीणों ने आशा लकड़ा के समक्ष यूसिल के खिलाफ खोला शिकायतों का पिटारा