झारखंड में स्वाइन फ्लू की दस्तक!  स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, कहा- लक्षण दिखने पर तुरंत कराएं जांच

स्वाइन फ्लू

झारखंड में स्वाइन फ्लू की दस्तक!  स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, कहा- लक्षण दिखने पर तुरंत कराएं जांच

राज्य में फैल रहे इस संक्रमण को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गयी है.

झारखंड में स्वाइन फ्लू की दस्तक  स्वास्थ्य विभाग अलर्ट कहा- लक्षण दिखने पर तुरंत कराएं जांच 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
झारखंड में स्वाइन फ्लू संक्रमण तेजी से अपने पांव पसार रहा है. रांची के रिम्स समेत अन्य अस्पतालों में कई संक्रमित मरीजों का ईलाज चल रहा है. राज्य में फैल रहे इस संक्रमण को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गयी है. स्वास्थ्य विभाग ने सभी सिविल सर्जन को इस संबंध में पत्र लिखा है. जारी पत्र में बताया गया कि यह वायरस जनवरी से मार्च के बीच सक्रिय होता है साथ ही मानसून के बाद के मौसम में भी संक्रमण की संभावना रहती है. सभी जिला सर्विलेंस इकाइयां संक्रमण के बढ़ते मामलों पर नजर रखें. जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के साथ समन्वय कर संदिग्ध व संक्रमित मरीजों की जांच और इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करें. साथ हीसंक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लगातार निगरानी की जाए. रांची के रिम्स और जमशेदपुर के MGM अस्पताल में संक्रमण के जांच की सुविधा उपलब्ध है. 

स्वाइन फ्लू के लक्षण 

स्वाइन फ्लू में अचानक बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना या बंद होना, सिरदर्द, शरीर व मांसपेशियों में दर्द, अत्यधिक थकान और कमजोरी जैसे लक्षण हो सकते हैं. सांस लेने में परेशानी, सांस तेज चलना, लगातार तेज बुखार, अत्यधिक सुस्ती तथा हालत तेजी से बिगड़ना गंभीर संकेत हैं. यह संक्रमण लोगों में फैलता है, इसलिए अगर आपको कोई लक्षण दिखता है, तो मस्क लगाकर रखें और जांच अवश्य करवाएं. साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूरी बनायें.

इसे भी पढ़ें: रांची में तेजी से बढ़ रहा स्वाइन फ्लू! पांच बच्चे अस्पताल में भर्ती; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

संबंधित सामग्री

जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

झारखंड

जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए अहम बैठक हुई. इस बैठक में प्रबंधन और सभी सुरक्षा के संबंधित अधिकारी शामिल हुए.

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.