ईंट-भट्ठे में रखवाली कर रहे व्यक्ति की संदेहास्पद मृत्यु, क्षेत्र में शोक का माहौल

ईंट-भट्ठे में रखवाली कर रहे व्यक्ति की संदेहास्पद मृत्यु, क्षेत्र में शोक का माहौल

ईंट-भट्ठे में रखवाली कर रहे व्यक्ति की संदेहास्पद मृत्यु क्षेत्र में शोक का माहौल

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

चांडिल/डेस्क: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत नीमडीह थाना क्षेत्र के मुरु गांव में नदी किनारे ईट भट्टा में रखवाली कर रहे व्यक्ति खितिश चंद्र महतो उम्र 42 का संदेहास्पद मृत्यु हो गई. वहीं मृतक के पुत्र ने बताया कि बीते मंगलवार की रात ईट भट्टा में उसके पिताजी रखवाली  कर रहे थे.रात के 11 बजे वह अपने पिता को छोड़कर अपना मामा घर चला गया.सुबह जब उसका पिताजी घर नहीं आए तो उसकी बहन उनको बुलाने गई.परन्तु पिताजी द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया तो घर के बाकी सदस्य को बुलाया गया.धीरे धीरे आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे और नीमडीह पुलिस को सूचना दिया गया.वही पुलिस पहुंचकर शव  को अपने कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया के लिए शव को पोस्टमार्टम करने सरायकेला सदर अस्पताल भेजा है.पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण पता चल पाएगा.वही आपको बता दे मृतक के दो पुत्री एवं एक पुत्र तीनों ही नाबालिक है.परिवार का भरण पोषण मृतक के द्वारा ही किया जाता था.पिता के चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. पुरा क्षेत्र में शोक का माहौल है.

यह भी पढ़ें: खलारी–पिपरवार कोयलांचल में उग्रवादी पर्चे से दहशत, लेवी की धमकी से ठप हुई ढुलाई; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

संबंधित सामग्री

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कर्मचारी आंदोलन, पूरे कैंपस में बाधित हुई पढ़ाई

झारखंड

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कर्मचारी आंदोलन, पूरे कैंपस में बाधित हुई पढ़ाई

JBVNL बोर्ड की बैठक आज मुख्यालय में, कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की संभावना

झारखंड

JBVNL बोर्ड की बैठक आज मुख्यालय में, कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की संभावना

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आटा उत्पादन केन्द्र, कर्णपुरा बेंगाबाद में कार्यक्रम का आयोजित

झारखंड

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आटा उत्पादन केन्द्र, कर्णपुरा बेंगाबाद में कार्यक्रम का आयोजित

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का नौवां दिन, सदन की कार्यवाही शुरू

झारखंड

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का नौवां दिन, सदन की कार्यवाही शुरू

बिशुनपुर: बच्चा चोर के शक में विक्षिप्त महिला की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

बिशुनपुर: बच्चा चोर के शक में विक्षिप्त महिला की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस