संदिग्ध मौत

हुसैनाबाद में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, पिता व सौतेली मां पर प्रताड़ना का आरोप; पूछताछ के लिए पुलिस थाने लाई

मृतका की बड़ी बहन अजमेरी खातून ने अपने पिता और सौतेली मां पर बहन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
हुसैनाबाद में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, पिता व सौतेली मां पर प्रताड़ना का आरोप; पूछताछ के लिए पुलिस थाने लाई

विकास कुमार/न्यूज11  भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव में बुधवार दोपहर करीब 20 वर्षीय युवती का शव उसके घर से बरामद किया गया. मृतका की पहचान मोहमदाबाद गांव निवासी रहुफ अंसारी की पुत्री अफसाना खातून के रूप में हुई है. घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही एसडीपीओ आईपीएस दिव्यांश शुक्ल, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.

पिता और सौतेली मां पर प्रताड़ना का आरोप

मृतका की बड़ी बहन अजमेरी खातून ने अपने पिता और सौतेली मां पर बहन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि परिवार में चार बहनें और एक भाई हैं. तीन बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि अफसाना अविवाहित थी. आरोप है कि पिता और सौतेली मां अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे. भाई ने अलग खाना बनाने के लिए पैसे भेजे थे, जिसके बाद वह पिछले 15 दिनों से अलग भोजन बना रही थी. मंगलवार को चप्पल को लेकर भी विवाद हुआ था. इसकी जानकारी अफसाना ने फोन पर अपनी बहन को दी थी.

बड़ी बहन अजमेरी खातून के अनुसार, मंगलवार रात अफसाना का मोबाइल बंद मिला. बुधवार को उसकी मौत की सूचना मिली. उन्होंने आशंका जताई कि बहन की हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है. इधर, पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतका के पिता और सौतेली मां को थाने लाया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: लोकतंत्र की आड़ में देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहा विपक्ष -  पूर्व सांसद सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन

संबंधित सामग्री

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

नित्यकाली और श्मसान काली पूजा की विशेष मान्यता है, रात्रि में पूजा के दौरान बलि भी दी जाती है, 300 वर्षों से हो रही है काली पूजा

08 November 2026
तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

धनबाद के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, जामाडोबा में आयोजित प्रतियोगिता में रांची ने सर्वाधिक अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया

08 November 2026
इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

राष्ट्रपति ने गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का दिया न्योता, इजराइल में गठबंधन की होगी सरकार

08 November 2026
रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

देश की राजधानी दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में , 384 AQI के साथ देश में सबसे आगे, रांची अभी 140-170 AQI के है अंदर

08 November 2026
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, असर झारखंड पर भी दिखाई देगा

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, असर झारखंड पर भी दिखाई देगा

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मैदानी भागों में होगी बारिश, पहाड़ों पर बर्फ गिरने की है सम्भावना

08 November 2026