रिकर्व तीरंदाजी में बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी की सुरभि ने जीता रजत

रिकर्व तीरंदाजी में बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी की सुरभि ने जीता रजत

रिकर्व तीरंदाजी में बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी की सुरभि ने जीता रजत

अरबिंद विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत

सिल्ली/डेस्क:  42 वीं एनटीपीसी सब जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड की ओर से खेलते हुए बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी की प्रशिक्षु सिल्ली स्पोर्ट्स एकेडमी के सदस्य मुरी निवासी अमर पाल की सुपुत्री सुरभि पाल ने रिकर्व डिविजन के व्यक्तिगत एकल स्पर्धा में  सिल्वर मेडल जीतकर राज्य और सिल्ली का नाम रोशन किया.

ज्ञात हो कि 22 से 30 नवंबर 2025 तक आयोजित यह नेशनल अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में आयोजित है जिसमें अकादमी की ओर से सुरभि पाल, मनीषा कुमारी, अश्विन साहू प्रतिभागी के रूप में हिस्सा ले रहे हैं जिसमें सुरभि पाल ने व्यक्तिगत एकल स्पर्धा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई, जिसमें रजत पदक जीता इस बड़ी जीत पर अकादमी की अध्यक्ष नेहा महतो ,मुख्य संरक्षक सुदेश कुमार महतो के साथ-साथ सभी कोच और प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.सुरभि पाल इस वर्ष होने वाले सभी नेशनल तीरंदाजी टीम सब जूनियर ,जूनियर और सीनियर में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली है हाल ही में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप जमशेदपुर में चार गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतकर ओवरऑल चैंपियन बनने का किताब हासिल किया था. सब जूनियर की खिलाड़ी होने के बावजूद जूनियर और सीनियर में अपना बेहतर प्रदर्शन कर झारखंड टीम में स्थान सुनिश्चित किया है.

यह भी पढ़ें:  राजद ने पिछड़ा प्रकोष्ठ की तीसरी सूची किया जारी, बोकारो थर्मल के योधन नायक बने प्रदेश मीडिया प्रभारी

संबंधित सामग्री

रिम्स-2 जमीन विवाद मामले में जगलाल पाहन समेत 08 लोगों ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली नियमित जमानत 

झारखंड

रिम्स-2 जमीन विवाद मामले में जगलाल पाहन समेत 08 लोगों ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली नियमित जमानत 

ऑपरेशन अमानत के तहत जपला RPF ने ट्रैन मे छूटे बैग को यात्री को किया सुपुर्द, यात्री ने जताया आभार

झारखंड

ऑपरेशन अमानत के तहत जपला RPF ने ट्रैन मे छूटे बैग को यात्री को किया सुपुर्द, यात्री ने जताया आभार

घूस लेने के आरोपी तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक अरविंद बिहारी दास की मुश्किलें बढ़ी, आरोप तय 

झारखंड

घूस लेने के आरोपी तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक अरविंद बिहारी दास की मुश्किलें बढ़ी, आरोप तय 

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत रूग्णता प्रबंधन एवं विकलांगता रोकथाम पर कार्यशाला आयोजित

झारखंड

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत रूग्णता प्रबंधन एवं विकलांगता रोकथाम पर कार्यशाला आयोजित

ऑपरेशन सतर्क के तहत दो तस्कर को रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार,6 जूट के बोरियां व देशी शराब बरामद

झारखंड

ऑपरेशन सतर्क के तहत दो तस्कर को रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार,6 जूट के बोरियां व देशी शराब बरामद